यदि आप गुरुग्राम में रहते हैं तो परेशान न हों जल्द ही आपके घर के पास से पुलिस स्टेशन की दूरी कम होगी। कमिश्नरी में बसने वाली आबादी को देखते हुए पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम करने के लिए दस नए थाने का प्रपोजल तैयार किया गया है। इनके खुलने के बाद कमिश्नरी में थानों की संख्या 26 से बढ़कर 36 हो जाएगी।
दिल्ली से सटे गुरुग्राम की आबादी जिस हिसाब से बढ़ रही है। उसी हिसाब से जनता के बीच पुलिस की पहुंच को सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके चलते वेस्ट जोन में पांच नए पुलिस स्टेशन का प्रपोजल है। जिसमें दो पुलिस चौकियों को थाने का दर्जा देने के साथ तीन नए थाने खोलने की बात कही गई है।
इसके साथ ही ईस्ट जोन सेक्टर 50 व 53 में नया थाना बनाने की योजना है। इतना ही नहीं साउथ जोन सोहना सिटी पुलिस चौकी को थाना बनाने के साथ औद्योगिक क्षेत्र आईएमटी मानेसर सेक्टर सात व सेक्टर 37 में नया पुलिस स्टेशन खोलने की योजना है। बता देें कि वर्तमान समय में कमिश्नरी में 26 पुलिस स्टेशन व 14 पुलिस चौकियां हैं। जिसमें चार हजार से अधिक जवान तैनात हैं।
यहां पर खोले जाएंगे थाने
वेस्ट जोन में..
: न्यू कॉलोनी पुलिस चौकी , सेक्टर 9 ए पुलिस चौकी, सेक्टर 14 पुलिस चौकी, शिवाजी नगर कालोनी व बजघेड़ा शामिल है।
ईस्ट जोन में..
: सेक्टर 50 सेक्टर 53 में नया थाना खोलने का प्रपोजल है।
साउथ जोन में..
: सोहना सिटी पुलिस चौकी , आईएमटी सेक्टर सात व सेक्टर 37 शामिल है।
ट्रैफिक विंग होगा मजबूत
डीसीपी हेडक्वार्टर की ओर से मुख्यालय भेजे गए प्रपोजल में ट्रैफिक विंग में 1000 जवानों की तैनाती के लिए मांगा गया है। प्रपोजल में बताया गया है कि यहां पर 300 जवान ही तैनात हैं। इनकी संख्या बढ़ने के बाद ट्रैफिक को सुगम बनाया जा सकता है।
कमिश्नरी में बढ़ रहे अपराध व दर्ज होने वाले मामलों की संख्या के आधार पर क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग स्थानों पर दस नए थाने खोलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। स्वीकृति के लिए सरकार को भेज दिया गया है।