फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला धन: केजरीवाल ने गिनाए 15 और नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
काले धन की वापसी को लेकर उठा तूफान लगातार बढ़ता जा रहा है। काला धन रखने वालों का नाम उजागर न करने की बात कहकर विवादों में घिरी मोदी सरकार अब तीन नामों के सामने आने से और घिर गई है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कुछ नामों का जिक्र किया है जिनके पास काला धन है। केजरीवाल ने 2012 में एक लिस्ट जारी करके कुछ लोगों के नाम गिनाए थे जिनका पैसा विदेशी बैंकों में जमा है।

गौर करने वाली बात ये है कि जिन तीन लोगों के नाम उजागर हुए हैं वे सभी केजरीवाल की ओर से जारी की गई लिस्ट में हैं।
Trending Videos

कई बड़े उद्योगपतियों का नाम शामिल!

केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मोदी सरकार काला धन रखने वाले बड़े खिलाड़ियों के नाम सामने नहीं लाना चाहती। क्योंकि इस लिस्ट में अंबानी समेत कई बड़े उद्योगपतियों का नाम भी शामिल है।

बता दें कि मोदी सरकार की ओर से जारी की गई सूची में डाबर कंपनी के पूर्व कार्यकारी निदेशक प्रदीप बर्मन, राजकोट के कारोबारी पंकज चिमन लाल लोढ़िया और गोवा की खनन कंपनी टिंबलो की मालिक राधा ए टिम्बलो का नाम है।

जबकि आम आदमी पार्टी की ओर से नवंबर 2012 में जारी गई लिस्ट में अंबानी बंधुओं के साथ उनकी मां कोकिला धीरू भाई अंबानी का नाम भी काला धन रखने वालों की सूची में शामिल था।
विज्ञापन

AAP ने बताए हैं ये 15 नाम

मुकेश धीरू भाई अंबानी
अनिल धीरू भाई अंबानी
मोटेक सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड (रिलायंस ग्रुप कंपनी)
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
संदीप टंडन
अनु टंडन
कोकिला धीरू भाई अंबानी
नरेश कुमार गोयल
यशोवर्धन बिरला
परमिंदर सिंह कालरा
विक्रम धिरानी
प्रवीण स्वाहनेय
और बर्मन परिवार के तीन सदस्य
हे भक्त-कुल.तुम्हे याद हो ना याद हो.List of BlackMoney A/c Holders exposed by @ArvindKejriwal in Nov 9, 2012 pic.twitter.com/YsZXtlfi9g— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) October 27, 2014

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें