दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के तौर पर स्वाति मालिवाल की नियुक्ति को लेकर हो रहे विवाद में अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से उप-राज्यपाल नजीब जंग पर लेटर बम से हमला किया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नजीब जंग को चिट्ठी लिखकर कहा है कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष की नियुक्ति से संबंधित फाइल आपको भेज रहा हूं। कृपया इस पर हस्ताक्षर कर दें जिससे कि आयोग अपना काम कर सके।
केजरीवाल ने इस चिट्ठी के माध्यम से नजीब जंग के उस बयान पर भी टिप्पणी की है जिसमें उन्होंने गृह मंत्रालय के 2002 के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में सरकार का मतलब एलजी हैं।