फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदा जुटाने के लिए केजरीवाल ने दिया मोदी जैसा चैलेंज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी अबकी चंदा इकट्ठा करने के सभी हथकंडे अपना रही है। पार्टी ने हाल ही में मशहूर हुए आइस बकेट चैलेंज की तर्ज पर 'आई फंड ऑनेस्ट पार्टी' नाम का नया चैलेंज शुरू किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को इसकी शुरुआत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने खुद पार्टी को 10,000 रुपये का चंदा दिया। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि ईमानदार राजनीति, ईमानदार के पैसे से ही हो सकती है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार चुनावों के दौरान होने वाले खर्चों में आप किसी अन्य विपक्षी पार्टी से पीछे नहीं रहना चाहती। इसलिए आप ने इस बार चंदा इकट्ठा करने में पूरी ताकत लगा दी है। गौरतलब है कि न्यू ईयर के मौके पर गिफ्ट के रूप में आप ने 30 लाख से ज्यादा चंदा इकट्ठा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगी चैंलेंज करने की विधि

अरविंद केजरीवाल ने आई फंड ऑनेस्ट पार्टी को लॉन्च करते हुए इसके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि आप की इस मुहिम से जुड़ने वालों को दो काम करने होंगे। पहला कि वह खुद आम आदमी पार्टी को चंदा दें।

दूसरा वह दस लोगों को प्रोत्साहित करे कि अगले 10 लोग आप को चंदा देने के लिए तैयार हो जाएं। केजरीवाल के मुताबिक इसमें अपने पारिवारिक सदस्यों समेत अलग-अलग क्षेत्र के लोगों को भी चैलेंज किया जा सकता है।

गौरतलब है कि इससे पहले केजरीवाल ने लंच पार्टी, सेल्फी, डोनेट 2015 व विदेश दौरे से पार्टी के लिए चंदा जुटाने की कोशिश की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें