फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरे फंसे केजरीवाल, आत्महत्या करने वाले 'चोर' को बताया नोटबंदी का शिकार

Mon, 21 Nov 2016 05:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल का ट्वीट - फोटो : ट्व‌िटर से
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल यूं तो अक्सर ही अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चाओं में रहते हैं, लेकिन पिछले 24 घंटों में उन्होंने दो ऐसे भ्रम फैलाने वाले रीट्वीट्स किए हैं जिससे वो बुरी तरह फंस गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को नोटबंदी पर रीट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर खूब हमले किए। मध्य प्रदेश में एक बैंक में युवक के फांसी लगाने की खबर को टैग करके उन्होंने लिखा, मोदी जी ये देखिए, अब तो इस देश के लोगों पर रहम कीजिए। आखिर क्या दुश्मनी है जनता से। गरीब की इतनी हाय मत लीजिये।

वहीं एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कानपुर ट्रेन हादसे के बारे में एक ट्वीट को रीट्वीट कर लिखा, लगता है मोदी जी सबकी जान लेकर ही रहेंगे। इस ट्वीट में एक तस्वीर भी थी जो कथित तौर पर सीरियाई बच्चों की थी ज‌िसे उन्होंने हादसे में घायल बच्चों का बताते हुए शेयर किया।
विज्ञापन

चोर ने ग‌िरफ्तारी के डर से लगाई थी फांसी

kejriwal - फोटो : ट्व‌िटर से
बता दें कि खुद को आरटीआई ऐक्टिविस्ट और आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता कहने वाले अभिषेक मिश्रा ने एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें उसने बताया कि सतना(मध्य प्रदेश) के एक शख्स ने 3-4 दिन से पैसे न मिल पाने की वजह से बैंक में फांसी लगा ली।

उसके इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए केजरीवाल ने लिखा, 'मोदी जी ये देखिए, अब तो इस देश के लोगों पर रहम कीजिए। आखिर क्या दुश्मनी है जनता से। गरीब की इतनी हाय मत लीजिये।'

दरअसल यह पूरी घटना सतना के बेला गांव के इलाहाबाद बैंक में शनिवार सुबह हुई। बताया जा रहा है कि बैंक में चोरी करने की नीयत से घुसे चोर ने गिरफ्तारी के डर से बैंक के अंदर ही कथित तौर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका शख्स का नाम धर्मेंद्र पटेल बताया जा रहा है।

ग‌िर‌िराज स‌िंह ने भी साधा न‌िशाना

केजरीवाल का ट्वीट - फोटो : ट्व‌िटर से
केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद भाजपा सांसद गिर‌िराज सिंह ने भी एक अखबार की कटिंग की फोटो ट्वीट कर इस घटना की पूरी सच्चाई बताई है। कहा जा रहा है कि बैंक में लगे सीसीटीवी से भी यह बात उजागर हुई है कि आत्महत्या करने वाला शख्स अपना चेहरा ‌ढककर शटर काटकर बैंक में दाखिल हुआ था।

कैमरे में वह बैंक की तिजोरी तोड़ने का प्रयास करता दिख रहा है। जैसे ही बैंक का अलार्म बजा उसने पकड़े जाने के डर से गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी।

गौरतलब है कि इस पूरी घटना के बाद कथित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो गया है और अब यह ट्वीट उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

note - फोटो : ट्व‌िटर से
कानपुर ट्रेन हादसे वाले मामले में भी अरविंद केजरीवाल एक बड़ी चूक कर गए। @roflAAPiyan नाम से चल रहे एक ट्विटर हैंडल ने एक फोटो शेयर की थी।

जिसमें दावा था कि वो कानपुर हादसे में घायल बच्चें हैं, जिसे केजरीवाल ने रीट्वीट कर दिया। जबकि कहा यह जा रहा है कि उस तस्वीर में दिख रहे बच्चे सीरिया युद्ध में घायल बच्चे हैं।

केजरीवाल के इस रीट्वीट के बाद कई लोगों ने उनके ट्वीट पर रिप्लाई कर बताया कि ये दो साल पुरानी तस्वीर है। इसके बाद @roflAAPiyan ने ट्वीट को हटा दिया। हालांकि तब तक केजरीवाल की काफी किरकिरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें