फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे संग निकले केजरीवाल, भर नहीं पाए पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे लाव-लश्कर और गाजे बाजे संग नामांकन पर्चा भरने निकले आप संयोजक केजरीवाल आज अपना पर्चा नहीं भर पाए। इसकी वजह बताई जा रही है, उनके रोड शो में उमड़ा जनसैलाब।
विज्ञापन


केजरीवाल जब नामांकन भरने निकले तो उनके साथ समर्थकों की भारी भीड़ लग गई, जिस कारण वह समय पर निर्वाचन कार्यालय नहीं पहुंच पाए और आज उनका नामांकन पर्चा नहीं भरा जा सका।

सूत्रों के अनुसार नामांकन का समय दोपहर ढाई बजे तक ही था। उस वक्त तक केजरीवाल निर्वाचन कार्यालय में होने की जगह रोड शो में उमड़ी भीड़ से जूझ रहे थे। इस कारण वह आज नहीं अब कल 21 जनवरी को नई दिल्ली सीट से नामांकन भरेंगे।
विज्ञापन

मां का आशिर्वाद लेकर निकले केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आज अपना नामांकन भरने वाले हैं। इसके लिए वह कौशां‌बी स्थित अपने निवास से निकल चुके हैं।

एक ट्वीट से उन्होंने जानकारी दी कि वह नामांकन के लिए निकल चुके हैं, जिसमें उनके साथ उनका परिवार है। परिवार में उनके माता-पिता, बच्चों के साथ-साथ सैकड़ों दोस्त हैं। केजरीवाल ने लिखा है कि सरकारी कर्मचारी होने के नाते बेचारी मेरी पत्नी रैली में शामिल नहीं हो सकती।

इस रैली में आम-आदमी पार्टी के सैकड़ों समर्थक हैं। ये समर्थक पूरे गाजे-बाजे संग पार्टी के स्लोगन को गाते हुए चल रहे हैं। बता दें ‌कि इस बार आम आदमी पार्टी के स्लोगन '5 साल केजरीवाल' को संगीतकार विशाल दादलानी ने संगीतबद्ध किया है।
विज्ञापन

केजरीवाल आज शाम कृष्णानगर में करेंगे प्रचार

बता दें कि 7 फरवरी 2015 को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की बुधवार यानी 21 जनवरी को आखिरी तारीख है। आज अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट के लिए अपना पर्चा भरेंगे।

नई दिल्ली सीट से उनके खिलाफ खड़े होने वालों में बीजेपी की नूपुर शर्मा और कांग्रेस की किरण वालिया हैं। वहीं बीजेपी की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी कृष्णानगर से चुनाव लड़ेंगी, जहां आप के केएस बग्गा उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

केजरीवाल आज अपना पर्चा भरने के बाद शाम को कृष्णानगर से आप उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे। इस समय केजरीवाल की नामांकन रैली वाल्मिकी मंदिर तक पहुंच चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें