ई-रिक्शा सब्सिडी पाने का इंतजार कर रहे चालकों के लिए अच्छी खबर है। चालकों को जल्द ही सब्सिडी बांटने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग एक बड़ा आयोजन करने जा रही है।
खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में यह सब्सिडी बांटी जाएगी। परिवहन विभाग के सूत्रों की माने तो परिवहन मंत्री 15 जुलाई तक इसका एक बड़ा आयोजन करना चाहते है।
दिल्ली में वर्तमान में 33 हजार ई-रिक्शा पंजीकृत है। दरअसल दिल्ली सरकार ने बीते दिनों ई-रिक्शा सब्सिडी के लिए आधार अनिवार्य कर दिया है। दिल्ली सरकार 30 हजार रुपये सब्सिडी के रूप में देती है।