मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री सैप्टिक टैंक सफाई योजना तैयार की गई है। एक महीने के भीतर टेंडर आदि प्रक्रिया पूरी कर न्यूनतम 80 ट्रक रखने वाली कंपनी को पूरी दिल्ली की सेप्टिक टैंक की सफाई का ठेका दे दिया जाएगा।
सरकार एक नंबर जारी करेगी। इस नंबर पर फोन करके दिल्लीवासी अपने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए कर्मी बुलवा सकेंगे। कंपनी सारी गंदगी एसटीपी प्लांट में पहुंचा देगी।
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इससे न सिर्फ लोगों को लीगल फ्रेमवर्क में सुविधा मिल जाएगी, बल्कि यमुना नदी की सफाई की दिशा में भी बड़ा कदम होगा। इसके अलावा मजदूरों की जान भी बचेगी। एक महीने में दिल्लीवालों को यह सुविधा मिलने लगेगी।
अभी सिर्फ 430 कालोनियों में सीवर नेटवर्क
जलबोर्ड का कहना है कि अभी दिल्ली की 430 कालोनियों में सीवर लाइन पड़ी हुई है। वहीं, 400 में काम चल रहा है। एक साल में काम पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री सीवर सफाई योजना सेप्टिक टैंक की सफाई की समस्या का समाधान देगी।