फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन हादसे के मामले में एक्शन मोड में केजरीवाल सरकार, DMRC से मांगी रिपोर्ट

Tue, 19 Dec 2023 12:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

परिवहन मंत्री ने इस मामले को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है। पत्र में डीएमआरसी को निर्देश दिया है कि इस मामले में मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त की तरफ से जांच रिपोर्ट की कॉपी सरकार को भेजी जाए।
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के दरवाजे में साड़ी फंसने से जान गंवाने वाली महिला के मामले में दिल्ली सरकार एक्शन मोड में आ गई है। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री ने इस मामले को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है। पत्र में डीएमआरसी को निर्देश दिया है कि इस मामले में मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त की तरफ से जांच रिपोर्ट की कॉपी सरकार को भेजी जाए।

विज्ञापन


यह भी कहा गया है कि इस संबंध में जो भी आदेश जारी हों, उन्हें परिवहन मंत्री के साथ साझा किया जाए। मंत्री ने इसके अलावा महिला की मौत के बाद उसके अनाथ बच्चों को मिलने वाले मुआवजे के मामले में भी जानकारी मांगी है। परिवहन मंत्री ने कहा है कि यह गंभीर मामला है। महिला की मौत के बाद उनके बच्चे अनाथ हो गए हैं, बच्चों की शिक्षा और उनकी देखभाल के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा है कि डीएमआरसी से यह भी पूछा गया है कि वह कितने दिन में अपनी जांच खत्म करेंगे। उसके रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

आज से शुरू होगी जांच
डीएमआरसी ने मामले की गहन जांच के लिए मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त को जांच सौंपी है, लेकिन घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी जांच शुरू नहीं हो सकी है। सूत्रों का कहना है कि मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त मंगलवार से जांच शुरू करेंगे। जिस मेट्रो ट्रेन से हादसा हुआ है उसका परिचालन बंद कर दिया गया है। वहीं पुलिस भी डीएमआरसी की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीएमआरसी से घटना का सीसीटीवी फुटेज मांगा गया है। फुटेज से स्पष्ट होगा कि प्लेटफार्म पर क्या हुआ था। फिलहाल इस मामले में डीएमआरसी की तरफ से इस मामले में अधिक जानकारी नहीं दी जा रही है और न ही कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार है।
विज्ञापन

काफी दूर तक घिसटती चली गई
महिला के बेटे ने बताया कि मेट्रो के दरवाजे में साड़ी फंसने के चलते उसकी मां रीना प्लेटफार्म पर कई मीटर घिसटती रही, लेकिन ट्रेन नहीं रुकी। बताया जा रहा है। इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर भीड़ थी। ऐसे में महिला ट्रेन के पीछे वाली बोगी में बैठने के लिए गई। ताकि वहां पर सीटी मिल सके। वह अंदर तो दाखिल हो गई। इसके बाद वह बेटे को देखने के लिए बाहर निकली तो उनकी साड़ी गेट में फंस गई। इस बीच कोच का दरवाजा बंद हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें