फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP के मंत्री-विधायक बने 'खास'

Sat, 04 Jan 2014 10:36 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक और मंत्री खास बनने की राह पर चल पड़े हैं। विधानसभा में पहले दिन मेट्रो रेल, ऑटो रिक्शा से आने वाले मंत्री व विधायक लंबी कारों में सवार दिख रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अब भगवान दास रोड स्थित 6/7 डीडीए ऑफिसर्स कॉलोनी में रहेंगे। यहां उन्हें डुप्लेक्स आवास मिले हैं। हालांकि यह बंगले जैसे आलीशान नहीं हैं फिर भी इन्हें सामान्य मकान नहीं कह सकते, जैसा कि मुख्यमंत्री ने जरूरत होने पर छोटा फ्लैट लेने की बात की थी। इस मुद्दे पर शुक्रवार को विपक्ष ने आप आदमी पार्टी को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज, कानून मंत्री सोमनाथ भारती, समाज कल्याण मंत्री राखी बिरला वीआईपी नंबर वाली इनोवा कार में सवार होकर कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे।
विज्ञापन


इसके अलावा कस्तूरबा नगर से विधायक और मनिंदर सिंह धीर को अध्यक्ष बनाए जाने के लिए प्रस्ताव रखने वाले मदनलाल वीआईपी नंबर वाली पजेरो कार में सवार होकर विधानसभा पहुंचे। हालांकि सीएम अरविंद केजरीवाल पुरानी वैगनआर कार में ही सवार होकर आए।

अरविंद को जो दो घर मिले हैं उनमें 5-5 बेडरूम के साथ लॉन भी है। दोनों का कुल क्षेत्र करीब नौ हजार वर्ग फीट है, जबकि निर्मित क्षेत्र करीब छह हजार वर्ग फीट है। यह क्षेत्र सुप्रीम कोर्ट के कई जजों और केंद्रीय मंत्रियों के बंगले से बड़ा है। छह में अरविंद रहेंगे और डुप्लेक्स संख्या सात को कार्यालय बनाया गया है। केजरीवाल कभी भी यहां शिफ्ट हो सकते हैं।

विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष ने इस पर सवाल भी उठाया। भाजपा के वरिष्ठ सदस्य साहिब सिंह चौहान ने कहा कि यह कैसे आम आदमी के मुख्यमंत्री हैं, जिनका बंगला सुप्रीम कोर्ट के जजों से भी बेहतर है। इन्होंने तो आम आदमी की परिभाषा ही बदल दी है। इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है।

इस पर समाज कल्याण मंत्री राखी विड़ला ने कहा कि हमने यह कभी नहीं कहा कि सरकारी गाड़ी नहीं लेंगे। हां, लालबत्ती वाली गाड़ी नहीं लेंगे यह जरूर कहा। छोटे से मकान में हूं, वहीं खुश हूं।

परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वह सचिवालय तक अपनी कार में आए थे लेकिन गाड़ी में पेट्रोल कम था और पेट्रोल भरवाने का टाइम नहीं था क्योंकि कार्यवाही में पहुंचना था। इसलिए वह विधानसभा सरकारी कार से आए। कहा कि वे वीआईपी कल्चर या राजा-प्रजा वाली स्थिति नहीं होने देंगे।

बस एक कमरा ज्यादा है
नए घर की बात पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सफाई दी है। केजरीवाल ने कहा कि कौशांबी वाले मकान में चार कमरे थे। नए मकान में सिर्फ एक कमरा अतिरिक्त है। डुप्लेक्स तो कार्यालय के लिए है। इससे काम करने में काफी सहूलियत होगी। घर और दफ्तर साथ-साथ होने से सुबह काम करने के अलावा देर रात तक काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें