फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल सरकार भी शीला सरकार की तरह भ्रष्ट : उपाध्याय

Thu, 25 Aug 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल सरकार भी शीला सरकार की तरह भ्रष्ट है। इस सरकार के मुखिया और उपमुखिया दोनों भ्रष्टाचार को लगातार बढ़ावा देते रहे हैं।
विज्ञापन


सतीश उपाध्याय ने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के भलस्वा स्थित एक भूखंड को एक निजी बिल्डर को सौंपने के मामले में दिल्ली सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि अरबों रुपये के इस जमीन घोटाले में डॉ. नावलेंद्र कुमार सिंह अधिकारी को मुख्यत: दोषी पाया गया है। वह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बेहद नजदीकी रहे हैं। डीयूएसआईबी की जमीन के घोटाले में उपमुख्यमंत्री की पोल खोलने के लिए आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डॉ. नावलेंद्र कुमार सिंह शीला दीक्षित सरकार के समय भलस्वा से जुड़े मॉडल टाउन के एसडीएम थे और तब भी जमीन के मामले में अनियमितताओं के आरोप लगे थे। सीबीआई के छापे में इनके पास से 10 लाख रुपये बरामद हुए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के समक्ष कुछ सवाल रखते हुए जवाब मांगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें