फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने किया गूगल हैंगआउट, मेट्रो किराये के बहाने केंद्र पर साधा निशाना

Mon, 23 Oct 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जीएसटी व मेट्रो किराये पर केजरीवाल ने साधा केंद्र पर निशाना
-बोले, किराया बढ़ाने से निम्न मध्यम वर्ग का मेट्रो से सफर करना हुआ मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर दोहराया कि दिल्ली सरकार की मर्जी के खिलाफ केंद्र सरकार ने मेट्रो का किराया बढ़ाया है। इससे आम दिल्लीवासियों का मेट्रो से सफर करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


केजरीवाल रविवार शाम आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं के साथ गूगल हैंगआउट से संवाद कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने जीएसटी से कारोबारियों को हो रही परेशानी का भी जिक्र किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार स्किल सेंटर के जरिये रोजगार का बंदोबस्त करेगी।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुूए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली मेट्रो दिल्लीवासियों को सफर कराने का आरामदायक साधन है। इससे सड़कों पर वाहनों की भीड़ कम होती है। इससे प्रदूषण भी कम होता है।
विज्ञापन


महिलाएं इसके सफर में सुरक्षित महसूस करती हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने इसका किराया बढ़ा दिया। इसके पीछे केंद्र की दलील है कि मेट्रो का घाटा हो रहा है। केजरीवाल ने सवाल किया कि मेट्रो का निर्माण मुनाफा कमाने के लिए हुआ है क्या?

केजरीवाल ने कहा कि केंद्र ने घाटे की बात कही। इस पर दिल्ली सरकार ने कहा कि केंद्र व राज्य आपस में घाटे को बांट लेते हैं, लेकिन इस पर केंद्र राजी नहीं हुआ और किराया बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन

छठ घाटों का किया जा रहा निर्माण

नया किराया लागू होने के बाद निम्न मध्यम वर्ग का मेट्रो में सफर करना नामुमकिन हो गया है। बकौल केजरीवाल, लोग आरोप लगाते हैं कि वह लड़ते रहते हैं, लेकिन मेट्रो किराये के लिये लड़ना गलत है क्या? 

जीएसटी के बारे में केजरीवाल ने कहा कि इससे लोगों के मन में काफी दुविधा है। टैक्स रेट ऊंची है और जटिलता भी बहुत ज्यादा है। व्यापारियों का कहना है कि वह काम करें या जीएसटी का फॉर्म भरें। केजरीवाल ने बताया कि जीएसटी की वजह से दिल्ली की फैक्ट्रियों में काम धंधे बंद हो रहे हैं।

बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो रहे हैं।इस बारे में उन्होंने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ चर्चा की है कि दिल्ली सरकार इस मसले में क्या कर सकती है। फैसला लिया गया कि दिल्ली में 70 स्किल ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे। इससे करीब 25000 दिल्लीवासियों को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में छठ पूजा की  तैयारियां जोरों पर चल रही है। सरकार ने 565 घाटों का निर्माण करवाया है। इसमें से कई घाट पक्के किए गए हैं। आने वाले सालों में बाकी घाटों को भी पक्का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई बार तैयारियों में कुछ खामियां रह जाती हैं। किसी को कोई शिकायत है तो वह तुरंत इसकी सूचना सरकार को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें