फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की मांग: सुंदरलाल बहुगुणा को ‘भारत रत्न’ दिया जाना चाहिए

Thu, 15 Jul 2021 03:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

केजरीवाल ने कहा कि वह इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे। उन्होंने बहुगुणा को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली विधानसभा में आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
arvind kejriwal - फोटो : आप के यूट्यूब अकाउंट से वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को मांग की कि दिवंगत पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


जाने-माने पर्यावरणविद एवं उत्तराखंड में (तब उत्तर प्रदेश का हिस्सा था)‘चिपको आंदोलन’ के प्रणेता बहुगुणा का 21 मई को निधन हो गया था। ‘चिपको आंदोलन’ वन संरक्षण अभियान था जो 1973 में शुरू किया गया था।

केजरीवाल ने कहा कि वह इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे। उन्होंने बहुगुणा को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली विधानसभा में आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी। कार्यक्रम में पौधारोपण किया गया और बहुगुणा की तस्वीर का अनावरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुगुणा पूरी दुनिया में एक जाना पहचाना चेहरा थे और उनके जीवन का हर पल लोगों को प्रेरित करने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें