फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वीडियोग्राफर को थप्पड़ मारने के मामले में केजरीवाल ने कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
-तिलकनगर पहुंचकर भाजपा से युवाओं के जुड़ाव और सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार पर भी उठाए सवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप विधायक जनरैल सिंह के वीडियोग्राफर को दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा के कथित रूप से थप्पड़ मारने के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार शाम को अरविंद केजरीवाल तिलकनगर विधानसभा क्षेत्र में घटना स्थल पर पहुंचे और भाजपा और दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को पद से हटाने, सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। दूसरी ओर, आप प्रदेशाध्यक्ष सौरव भारद्वाज भी अन्य नेताओं के साथ डीसीपी विकासपुरी पहुंचकर मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।


मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार दिखाने गए एक युवक को थप्पड़ मारा गया। कहा कि सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जाने के बाद मंत्री ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसे मामलों के बीच भाजपा युवाओं को अपने साथ जोड़ने की बात कैसे कर सकती है। इस दौरान उनके साथ सांसद संजय सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, विधायक जनरैल सिंह, वीडियोग्राफर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीसीपी कार्यालय पर जुटे आप नेता
थप्पड़ मारने के मामले में सोमवार को आप प्रदेशाध्यक्ष सौरव भारद्वाज, विधायक कुलदीप कुमार समेत अन्य नेता शाम को विकासपुरी डीसीपी कार्यालय पहुंच गए। आप नेताओं ने कहा कि इस मामले में पुलिस मंत्री को बचाने का प्रयास कर रही है, जब तक इस मामले में मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं होती है, तब तक वह प्रयास करते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें