फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने अपनी ही सरकार के विभाग को लगाई लताड़, तुरंत रोक लगाने का दिया आदेश

Fri, 15 Jul 2016 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब अपनी ही सरकार के विभाग पर बिफर पड़े हैं। केजरीवाल ने लोक कल्याण विभाग की भिखारियों के प्रति असंवेदनशीलता को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट को ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने कमेंट किया है कि यह लोक कल्याण विभाग का बेहद अमानवीय कदम है जिस पर तुरंत ही रोक लगाई जानी चाहिए।

असल में अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक लोक कल्याण विभाग शहर में दस दिवसीय एक अभियान चलाने वाला है जिसके तहत वह शहर के भिखारियों को उठाएंगे और उन्हें उत्तरी दिल्ली के किंग्सवे कैंप में रखा जाएगा। 
विज्ञापन


विभाग का कहना है कि इसके बाद सभी भिखारियों को मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा जिसके बाद ये तय होगा कि इन्हें रिमांड पर भेजा जाए या चेतावनी देकर छोड़ दिया जाए।
  Most inhuman n futile exercise that social welfare dept cud think of. Am directing them to stop it immediately pic.twitter.com/nUmAUMDsd1 — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 15, 2016
विज्ञापन

इस कदम से नहीं खत्म नहीं होगी समस्या

केजरीवाल
अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली सरकार का लोककल्याण विभाग अपने दस दिव‌सीय प्रोजेक्ट के लिए दस टीमों का गठन करने वाला है। हालांकि, इस लेख में विभाग के इस कदम की आलोचना करते हुए कहा गया है कि भिखारियों के खिलाफ ऐसा कोई कदम उठाने से पहले उनके सुधार के लिए प्रयास किया जाना चाहिए।

एक गैर सरकारी संस्‍था का कहना है कि इस अभियान से भले ही कुछ समय के लिए दिल्ली की गलियों को भिखारियों से मुक्त किया जा सकता है लेकिन इससे समस्या का स्‍थायी समाधान नहीं हो सकता।

बता दें कि अकेले दिल्ली में ही दो हजार से ज्यादा भिखारी हैं जबकि देश भर में इनकी संख्या चार लाख से ज्यादा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें