फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकाम हुआ विभाग तो केजरीवाल ने बदल दिए चेहरे

Sat, 09 May 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड समस्त लोगों को पेयजल आपूर्ति मुहैया कराने और पानी की बर्बादी रोकने में तो पहले ही विफल है, अब वह लोगों की शिकायतें दूर करने में भी नाकाम हो गया है। इसके चलते उसने अपने राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल करना पड़ा। बोर्ड ने शुक्रवार को अपने 22 क्षेत्रीय राजस्व अधिकारियों का स्थानांतरण किया।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि क्षेत्रीय राजस्व कार्यालयों में उपभोक्ताओं की बिल संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हो रही थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पास निरंतर शिकायतें पहुंच रही थीं। उनके निर्देश पर ही जल बोर्ड ने क्षेत्रीय राजस्व अधिकारियों को बड़े स्तर पर तबादला करना पड़ा।

दूसरी ओर, जल बोर्ड ने अपने सभी क्षेत्रीय राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को एक निर्धारित समय-सीमा में सुलझाया जाए। सेवा वितरण और उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के विषय में किसी भी प्रकार की कमी होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बोर्ड अन्य विभागों में भी अगले दिनों अधिकारियों और कर्मचारियों का भी तबादला करेगा। विशेषकर उन अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाया जाएगा जो कई वर्षों से एक ही जगह जमे हुए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें