दिल्ली के कारोबारियों को सीलिंग के संकट से निकालने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। मंगलवार को प्रस्तावित बैठक के लिए केजरीवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन को पत्र लिखा है।केजरीवाल ने लिखा है कि उनके आवास पर दोपहर 12 बजे तीनों दलों के प्रतिनिधि एक साथ बैठ कर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।
इससे पहले केजरवीाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी को पत्र लिखकर दिल्ली को सीलिंग की समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी। वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात का समय मांगा है। केजरीवाल ने चेतावनी भी दे रखी है कि अगर सीलिंग से कारोबारियों को राहत नहीं मिलती तो 31 मार्च से वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि हमें सीलिंग के मसले पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। बैठक में बेहतर संवाद कायम रखने के लिए सभी दलों को प्रतिनिधिमंडल में तीन सदस्य हों, जिससे बैठक सुचारू रूप से चल सके।