फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल कैबिनेट ने महिला सुरक्षा पर लिये दो बड़े फैसले

Wed, 14 Oct 2015 02:48 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली कैबिनेट ने महिला सुरक्षा और पीडब्ल्यूडी में न्यूनतम मजदूरी को लेकर अहम फैसला लिया है। इसकी जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद ट्विटर के जरिए दी।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने दो ट्विट करते हुए बताया कि दिल्ली कैबिनेट ने महिला सुरक्षा को लेकर दो अहम फैसले लिये हैं। इनमें पीडब्ल्यूडी को अंधेरे वाली सभी जगहों पर लाइट लगाने का निर्दश दिया गया है।

इसके अलावा दिल्ली सरकार जल्द ही पूरी दिल्ली में सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव लाने जा रही है। सीएम ने इसके बाद दूसरा ट्विट किया और न्यूनतम मजदूरी का मानक निर्धारित करने का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप ने पीएम मोदी पर किया हमला

उन्होंने कहा कि न्यूनतम मजदूरी को संशोधित किया जाएगा। मजदूरी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी विभाग के एचओडी की रहेगी। जो कॉन्ट्रैक्टर इसका अनुसरण नहीं करेगा उसे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मोदी और उनकी सरकार पर हमला बोला। आप नेताओं ने कहा कि मोदी और उनकी सरकार का दोहरा चरित्र सामने आ रहा है।

आम आदमी पार्टी भाजपा और केंद्र को बेनकाब करने के लिए देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। इन नेताओं में दीलिप पाण्डेय, संजय सिंह और आशुतोष शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें