फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, 'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली'

Wed, 15 Jun 2016 06:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल ने की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : ani
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्वारा ऑफिस ऑफ प्रॉफिट बिल को वापस किए जाने के बाद से आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों की सदस्यता दांव पर लगी है, जिसके बाद बौ‌खलाए सीएम केजरीवाल ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा और कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला।
विज्ञापन


केजरीवाल कांफ्रेंस में आंकड़े रखते हुए कहा कि दिल्ली में संसदीय सचिव रखने की परंपरा तो 1953 से चली आ रही है ऐसे में आप के साथ ऐसा दोगलापन क्यों किया जा रहा है।

उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी पर सीधा हमला सवाल किया कि वही काम बीजेपी करे तो सही और हम करें तो गलत है। ये तो वही बात हुई सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल और सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में अपनी पार्टी को सबसे ईमानदार और अच्छा काम करने वाला बताया। उन्होंने कहा हमारे विधायक पढ़े लिखे हैं और दिल्ली सरकार पूरे देश में सबसे अच्छा काम करने वाली सरकार हैं।

केजरीवाल ने बीजेपी के शासनकाल का हवाला देते हुए कहा कि 1997 में ‌भाजपा के सीएम ने भी संसदीय सचिव नियुक्त किए थे और शीला जी ने भी तब यह संवैधानिक था और अब यह असंवैधानिक हो गया है।

अंत में केजरीवाल बोले कि मोदी जी आपकी दुश्मनी मुझसे है तो मैं हाथ जोड़कर आपसे विनती करता हूं कि आप चाहे मुझे मार लीजिए, डांट लीजिए कुछ भी कर लीजिए पर दिल्लीवासियों को परेशान मत कीजिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें