फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-नितीश की बिहार जंग में कूदे केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच छिड़ी सीधी जंग में दिल्ली से अरविंद केजरीवाल भी कूदे हैं। सीधे-सीधे बिहार चुनाव की बात अभी तक न करने वाले केजरीवाल नीतीश कुमार केट्वीट को रि-ट्वीट करके 52.5 लाख फॉलोवर्स तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


नीतीश कुमार के सिर्फ 73.7 हजार फॉलोवर्स हैं। अभी तक महज 300 ट्वीट करने वाले नीतीश कुमार के दो ट्वीट को केजरीवाल ने रविवार को री-ट्वीट किया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बिहार में दिलचस्पी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वो 119 ट्वीटर अकाउंट को फॉलो करते हैं उसमें बिहार केमुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अकाउंट शामिल है।
विज्ञापन

बिहार चुनाव में दिलचस्पी ले रहे हैं केजरीवाल

केजरीवाल इसके साथ मामता बैनर्जी को भी फॉलो करते हैं। हालांकि नीतीश कुमार जिन्हें फॉलो करते हैं, उस 122 ट्वीटर अकाउंट में अरविंद केजरीवाल शामिल नहीं है।

नीतीश कुमार और अरविंद केजरीवाल की बढ़ती सिसायी दोस्ती में बिहार चुनाव को दिल्ली में भी हॉट बनाने की तैयारी से जोड़कर अरविंद केजरीवाल के रि-ट्वीट डिप्लोमैसी को देखा जा रहा है।

सूत्र बता रहे हैं कि बिहार चुनाव के समय प्रवासी बिहारियों से अरविंद केजरीवाल नीतीश कुमार केलिए वोट मांग सकते हैं। तर्क दिया जा रहा है कि भाजपा को कमजोर करके ही आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें