फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्ला बोल धरने में केजरीवाल के निशाने पर रहे पीएम मोदी

Sun, 08 May 2016 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नई दिल्ली

सार

  • मोदी की हिम्मत नहीं कि सोनिया से पूछताछ कराएं : केजरीवाल
  • कहा, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ दो साल में कुछ नहीं कर पाए
  • पहले राबर्ट वाड्रा को ले लिया गोद, अब सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई से डर रहे हैं
  •    
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर हल्ला बोल धरने में केजरीवाल व अन्‍य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्ला बोल धरने में अगस्ता हेलीकॉप्टर घोटाले पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को मोदी सरकार पर जमकर हमला होला। उन्होंने कहा कि मोदी जी की हिम्मत नहीं कि सोनिया गांधी से पूछताछ कराएं, क्योंकि वे उनसे डरते हैं। आप की ओर से जंतर-मंतर पर आयोजित हल्ला बोल धरने में केजरीवाल अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन


विरोध के दौरान पुलिस ने पार्टी के बड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं समेत 80 लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। अलग-अलग प्रदेश से आए आप नेता धरने में पहुंचे। कई कार्यकर्ताओं को पीएम आवास जाते समय हिरासत में लिया गया।

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के विरोध में आयोजित धरने में केजरीवाल के निशाने पर पीएम मोदी सबसे ज्यादा रहे। उन्होेंने कहा कि कांग्रेस-बीजेपी के बीच भ्रष्टाचार का महागठबंधन है। मोदी जी ने चुनाव के पहले शानदार भाषण दिए। लोगों को उम्मीद बंधी कि मोदी जी आ गए हैं तो सारे भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे।
विज्ञापन


मोदी जी ने कहा था कि ‘मैं ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा। 56 इंच की सीना है, सबको जेल भेजूंगा।’ अब वे दो साल से सत्ता में हैं, लेकिन कोई जेल नहीं गया।  अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीदने में भ्रष्टाचार हुआ है। इटली सरकार पूरे मामले की जांच कर चुकी है। जांच में भारत के नेताओं और अधिकारियों को रिश्वत देने की बात सामने आई है। लेकिन, मोदी सरकार दो साल में कोई जांच नहीं कर पाई।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस में आपसी सहमति है।

हल्ला बोल धरने में उपमुख्य मंत्री मनीष सिसोदिया व अन्य - फोटो : amar ujala
मोदी जी ने कहा था कि ‘मैं ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा। 56 इंच की सीना है, सबको जेल भेजूंगा।’ अब वे दो साल से सत्ता में हैं, लेकिन कोई जेल नहीं गया।  अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीदने में भ्रष्टाचार हुआ है। इटली सरकार पूरे मामले की जांच कर चुकी है। जांच में भारत के नेताओं और अधिकारियों को रिश्वत देने की बात सामने आई है। लेकिन, मोदी सरकार दो साल में कोई जांच नहीं कर पाई।

जबकि, इटली ने इन दो सालों में जांच पूरी करके दोषियों को जेल भी भेज दिया। इटली कोर्ट के ऑर्डर में सोनिया, राहुल, अहमद पटेल का नाम है। लेकिन, सोनिया को गिरफ्तार करना तो दूर मोदी जी सवाल तक नहीं पूछ पा रहे हैं। ऊपर से मोदी जी कहते हैं कि मैं नहीं कह रहा हूं इटली की अदालत कह रही है। प्रधानमंत्री जी अगर आप कहते कि मैंने सोनिया गांधी को जेल में डाल दिया, तो हमारा सीना 56 इंच का हो जाता।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस में आपसी सहमति है। मोदी जी ने कांग्रेस से कहा है कि वह सिर्फ भला बुरा कहेंगे, गिरफ्तारी नहीं होगी। सोनिया गांधी ने मोदी को आश्वासन दिया है कि कांग्रेस उनकी डिग्री के मुद्दे को नहीं उठाएगी। यूपीए 10 साल सत्ता में रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करते आप नेता आशुतोष व कुमार विश्वास - फोटो : amar ujala
वह भी मोदी के सभी घोटालों के राज छुपाए हुए है। मोदी जानते हैं कि सोनिया गांधी या उनके दामाद वाड्रा गिरफ्तार होते हैं तो उनके अपने राज सबके सामने आ जाएंगे। ऐसा लगता है नरेंद्र मोदी जी ने भी वाड्रा को गोद ले लिया है।  हरियाणा, राजस्थान में राबर्ट वाड्रा ने जमीन घोटाला किया है। वहां बीजेपी की सरकार है। लेकिन, फिर भी वाड्रा के यहां सीबीआई छापा नहीं करवाएंगे। 

रेड किया तो मिले चार मफलर
केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार सोनिया को जेल में नहीं डालेगी, लेकिन हमारे विधायकों को चुन-चुनकर जेल भेज रही थी।   पत्नी से झगड़ा होने पर सोमनाथ भारती को, रिश्वत लेते एनडीएमसी कर्मचारियों को रोकने पर विधायक कमांडो सुरेंद्र को जेल में डाल दिया। मेरे ऊपर सीबीआई की रेड कराई। लेकिन दिनभर जांच के बाद उन्हें सिर्फ चार मफलर मिले। अब यही पार्टी के नेता इस बड़े घोटाले में आरोपी से हाथ जोड़कर जानकारी मांग रहे हैं। अमित शाह जी कहते हैं कि सोनिया मैडम प्लीज बता दीजिए किस-किस ने पैसा लिया है। मैं कहता हूं आपके हाथ में सरकार है, जांच कीजिए।

मोदी की डिग्री पर फिर हमला
केजरीवाल ने कहा कि मोदी से हमारे पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए, जिन्हें फर्जी डिग्री के चलते गिरफ्तार किया गया। मोदी जी ने अपने हलफनामे में कहा था कि उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए किया और गुजरात से एमए। मैं नहीं कह रहा हूं कि आपको प्रधानमंत्री बनने के लिए पढ़ा लिखा होने की जरूरत है, बिना डिग्री के भी लोग प्रतिभाशाली होते हैं। वह 12वीं पास हैं तो भी हमें कोई दिक्कत नहीं है। वह यह मान लेते हैं तो देश उनका सम्मान करता रहेगा। अगर वह फर्जी डिग्री बनवाते हैं तो यह गड़बड़ है। डीयू में उनका एडमिशन फॉर्म नहीं मिला, एनरोलमेंट लिस्ट में भी नाम नहीं था, डिग्री व कनवोकेशन की लिस्ट में भी उनका नाम नहीं है, यानी उनकी बीए की डिग्री फर्जी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें