फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल बाबुल सुप्रियो को अस्पताल से मिली छुट्टी

Sun, 08 May 2016 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल हुए केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो को शनिवार को अस्प्ताल से छुट्टी मिल गई। उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी है। इस मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केन्द्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री बाबुल सुप्रीयो शुक्रवार रात को सड़क दुर्घटना में उस समय घायल हो गए थे जब वह बेटी को लेने एयरपोर्ट जा रहे थे। वह बुलेट मोटरसाइकिल से एयरपोर्ट जा रहे थे जबकि उनकी ऑडी कार पीछे जा रही थी।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में चार-पांच गाड़ियां आपस में भिड़ गई थीं

demo pic
बताया जा रहा है कि वसंत गांव के पास उनके आगे चल रही इनोवा कार ने अचानक ब्रेक ले लिया था। जब उन्होंने अपनी बाइक को ब्रेक लगाया तो वह स्लिप हो गई और वह गिर पड़े। सड़क दुर्घटना में चार-पांच गाड़ियां आपस में भिड़ गई थीं।

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने डीडी एंट्री पर सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। जिला डीसीपी ने बताया कि एक दो दिनों में उनके बयान लिए जाएंगे और उसके बाद आगे की तफ्तीश की जाएगी। शुरुआत में इस मामले और इलाके को लेकर फैसला नहीं हो पा रहा था। बाद में इलाका दिल्ली कैंट थाने का निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें