नोटबंदी मामले में एक बार फिर से पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर अपील की है, 'नोट नहीं, पीएम बदलो।'
केजरीवाल ने आज दोबारा नोटबंदी के बाद पेटीएम को इससे हो रहे फायदे पर हमला बोलते हुए कहा कि, 'नोटबंदी से PayTM के धंधे में ज़बरदस्त बढ़ोतरी। मोदी जी ने PayTM के लिए ad किया। मोदी जी बताए की उनमें और PayTM में क्या सम्बन्ध है?'
इसके बाद केजरीवाल ने नोटबंदी को खूनी बताते हुए ट्वीट किया, 'हे भगवान। ये नोटबंदी वाक़ई ख़ूनी होती जा रही है।' बता दें कि केजरीवाल शुरु से ही नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इसके पीछे भाजपा का 200 करोड़ घोटाला छिपा है।
नोटबंदी से PayTM के धंधे में ज़बरदस्त बढ़ोतरी। मोदी जी ने PayTM के लिए ad किया। मोदी जी बताए की उनमें और PayTM में क्या सम्बन्ध है?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 21, 2016
नोट नहीं, PM बदलो
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 21, 2016
हे भगवान। ये नोटबंदी वाक़ई ख़ूनी होती जा रही है। https://t.co/CyXvqpi6l9
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 21, 2016