फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी ने छीनी एक और जिंदगी, लाइन में ही बेहोश होकर गिरने से शख्स की मौत

Mon, 21 Nov 2016 07:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
नोटबंदी का आज 13वां दिन है और हर ओर नकदी को लेकर परेशानी आज भी कायम रही। नोटबंदी के चलते कई मौतों की बातें भी सामने आई हैं और ऐसा ही एक मामला आज दिल्ली में भी प्रकाश में आया।
विज्ञापन


सोमवार को राजधानी में बैंक की कतार में लगे एक 49 वर्षीय शख्स की मौत बेहोश होने के बाद हो गई। वह नजफगढ़ के एक बैंक के बाहर लाइन में लगा था।

जानकारी के अनुसार उसकी पहचान उत्तम नगर निवासी सतीश के रूप में हुई है। गौरतलब है कि सतीश नजफगढ़ के एक बैंक के बाहर लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था कि वो बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे पास के ही एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। A 49 yr old man fainted while standing in bank queue in Najafgarh area, rushed to the nearest hospital where he was declared brought dead. — ANI (@ANI_news) November 21, 2016
विज्ञापन

#UPDATE Delhi: 49 year old who passed away after fainting in a bank queue in Najafgarh has been identified as Satish,resident of Uttam Nagar — ANI (@ANI_news) November 21, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें