मुख्यमंत्री के तौर अरविंद केजरीवाल रामलीला मैदान में ही जनता से बात करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली वालों को संबोधित करेंगे जिसमें वह दिल्ली सरकार की दशा-दिशा की जानकारी देंगे।
खास जोर सरकार की ओर से लिए जाने वाले शुरुआती फैसलों पर होगा। वहीं, केजरीवाल दिल्लीवासियों को उनके कर्तव्यों की भी याद दिलाएंगे।
सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल का संबोधन करीब 45 मिनट का होगा। इसमें उनकी पूरी कोशिश होगी कि उनकी बातें आम लोगों के दिलों को छू सकें। सरकारी फैसलों में जनभागीदारी बढ़ाने के वादे के साथ इसमें दिल्ली वालों को मिलने वाले तोहफों का भी जिक्र होगा।
केजरीवाल पूर्ण राज्य के दर्जे पर पिछले दो दिनों में की गई अपनी कोशिशों पर चर्चा करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व शहरी विकास मंत्री से मिले आश्वासन को बताएंगे। वहीं, बिजली, पानी, भ्रष्टाचार पर लिए जाने वाले फैसलों की भी चर्चा कर सकते हैं।