रामलीला मैदान में शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मैदान के दो किलोमीटर पहले से ही अर्द्धसैनिक बल पूरे इलाके में चौकसी रखेंगे।
मैदान व उसके आसपास दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के करीब 15 हजार जवान तैनात रहेंगे। सुबह से ही रामलीला मैदान व उसके आसपास के इलाके में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक तीन दिन पूर्व ही मध्य जिला पुलिस ने रामलीला मैदान को अपने कब्जे में ले लिया था। मैदान के चप्पे-चप्पे की जांच की गई है। सभी गेट पर डोर मेटल डिटेक्टर लगा दिए गए हैं।
मैदान में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बल की कई टुकड़ियों को तैनात किया गया है।
रामलीला मैदान के पास स्थित सभी ऊंची इमारतों पर शॉप शूटर तैनात किए गए हैं। मंच के आस पास दिल्ली पुलिस के कमांडो हर हरकत पर नजर रखेंगे। पुलिस के अनुसार यहां आने वाले लोगों को गेट पर पूरी जांच के बाद ही मैदान में जाने की अनुमति दी जाएगी।
मैदान से सड़क तक देख सकेंगे लाइव
पहली बार शपथग्रहण समारोह में मंच के चारों ओर 15 कैमरे लगाए गए हैं, जोकि फिक्स होंगे, जिसमें वीआईपी गेट व गैलरी भी शामिल हैं। मैदान में कुल 75 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
इसमें 40 फिक्स तो 35 वीडियो कैमरा होंगे, जोकि मूविंग में रहेंगे। कैमरे लगाने का जिम्मा निजी आईटी कंपनी को दिया है। हालांकि निगरानी का काम दिल्ली पुलिस करेगी।
रामलीला मैदान में उम्मीद है कि दर्शकों का आंकड़ा लाख तक पहुंच जाए। इसलिए मैदान के अंदर अलग-अलग गैलरी में 11 तो बाहर डेढ़ किलोमीटर तक सड़कों पर आठ बाई 12 की 10 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैँ।
राजघाट, समता स्थल, सिविक सेंटर, होटल ब्रोडवे, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में अजमेरी गेट की पार्किंग में, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अंदर, दिल्ली गेट, रामलीला मैदान के लेफ्ट साइड पुलिस भवन, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड पर लाइव देख सकेंगे।
मेट्रो से आएं शपथ देखने
थाईलैंड के ऑर्किड से सजेगा मंच
राजतिलक के लिए विशेष थाईलैंड का ऑर्किड मंगवाया गया है, जिसमें जामुनी और गुलाबी रंग की लड़ियां बनाई गई हैं। इसके अलावा कोलकाता से मैरी गोल्ड में लाइट और डार्क येलो और श्यामकली के बीच छोटे देशी गेंदे के फूलों की भी मालाएं तैयार की हैं। केजरी के स्वागत में फूलों की बारिश करने की भी योजना है।
मेट्रो से आएं शपथ देखने
शपथ ग्रहण केचलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली गेट से कमला मार्केट की ओर जाने वाली डीटीसी बसों के रूट डायवर्ट रहेंगे। इसलिए बेहतर होगा कि मेहमान मेट्रो से शपथ समारोह देखने पहुंचे। रामलीला ग्राउंड से चंद कदमों की दूरी पर नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन है। इसके अलावा डेढ़ किलोमीटर तक पार्किंग की भी कोई सुविधा आम लोगों को नहीं मिलेगी।