फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल और सिसोदिया ने किया राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दौरा, आईटीबीपी ने कोविड केयर केंद्रों में तैनात किए 30 डॉक्टर

Mon, 06 Jul 2020 06:05 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दौरा किया - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोविड-19 की तैयारियों की समीक्षा के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दौरा किया।

विज्ञापन

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमारे पास कुल साढ़े 15000 बेड हैं। अभी दिल्ली में 5100 मरीज हैं यानि अभी भी 10000 बेड खाली हैं। आईसीयू बेड को बढ़ाने पर हमारा ध्यान है पहले राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 45 आईसीयू बेड थे जो बढ़ाकर 200 बेड हो गए हैं।

आईटीबीपी ने दिल्ली सरदार पटेल और राधा स्वामी कोविड केयर केंद्र में तैनात किए 30 डॉक्टर 

आईटीबीपी ने सोमवार को दिल्ली के राधा स्वामी व्यास और सरदार पटेल कोविड केयर केंद्र में 30 नए डॉक्टरों को तैनात किया है। इन डॉक्टरों को कोविड केंद्र पर ही  इनकी पहली पोस्टिंग मिली है।
विज्ञापन

 

आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट, चिकित्सा अधिकारी सागरदीप ग्रेवाल ने कहा कि हमें कोरोना संकट के समय राष्ट्र की सेवा करने पर बेहद गर्व है। हम देश और देशवासियों को बचाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें