26 मई को मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर जहां चारों ओर उनकी उपलब्धियों पर चर्चा हो रही है वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज के दिन केंद्र सरकार द्वारा किए गए खर्चे पर सवाल खड़ा किया है।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि उन्हें अपने सूत्रों से पता चला है कि दो साल की उपलब्धियों के प्रचार के लिए अकेले एक दिन में ही मोदी सरकार ने 1000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
केजरीवाल ने आप के ही नेता का एक ट्वीट भी रिट्वीट किया है जिसमें आशुतोष ने कहा है कि मोदी सरकार अपनी उपलब्धियों का प्रचार 8000 सिनेमा हाल सहित देश के सभी अखबारों और टीवी चैनल पर का रही है।
केजरीवाल ने सवाल खड़ा करते हुए पूछा है कि आखिर कौन पैसे की बर्बादी कर रहा है। बता दें कि मोदी सरकार ने अपनी दो साल की उपलब्धियों को बताने के लिए इंडिया गेट पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है जिसमें बॉलवुड के कई नामी सितारे प्रस्तुती देंगे।
गौरतलब है कि इस साल के बजट में जब दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने प्रचार विभाग के लिए 256 करोड़ का प्रावधान किया था तो भाजपा सहित विरोधी पार्टियों ने उसकी जमकर आलोचना की थी।
Modi govt spend on ads for jst ONE event 2 yr bash? Sources- more than Rs 1000cr
All Del govt depts total spend less than 150cr for full yr
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 26, 2016
How much money are they spending? https://t.co/BznLQOkDwy
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 26, 2016