फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में भारी बारिश की चेतावनी, एनडीआरएफ तैनात

Tue, 30 Jun 2015 04:22 PM IST
धनंजय वर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
25 जून को केदारनाथ से शहीदों को श्रद्धांजलि देकर लौट रहे एनडीआरएफ के जवानों को अभी केदारनाथ में ही रोक दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार 30 जून को केदारनाथ घाटी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर गाजियाबाद बटालियन में जवानों की टीमें रवाना होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। केदारनाथ और सोनप्रयाग के बीच फंसे लोगों को निकालने में एनडीआरएफ जवान जुटे हुए हैं।

हरिद्वार में तैनात एनडीआरएफ टीम भी केदारनाथ घाटी में भेज दी गई है। विगत दिनों केदारनाथ में हुई बारिश के कारण घाटी में सड़क और पुल ध्वस्त हो गए हैं। ऐसे में हजारों लोग जगह-जगह फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


केदारनाथ में 25 जून 2013 को आई त्रासदी में रेस्क्यू के दौरान हेलीकाप्टर दुर्घटना में मारे गए जवानों को एनडीआरएफ टीम श्रद्धांजलि देकर वापस गाजियाबाद आ रही थी।

तेज बरसात और लोगों के फंसे होने के चलते इस टीम को अब गुप्तकाशी में रोक दिया गया है। गाजियाबाद स्थित एनडीआरएफ के आठवीं बटालियन के कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि जवान घाटी में फंसे हुए लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह पर लाने में लगे हुए हैं।

चार डॉगी एनडीआरएफ में होंगे जल्द शामिल
एनडीआरएफ की स्क्वायड में चार डॉगी इसी सप्ताह शामिल होने वाले हैं। इनके आने से स्क्वायड में 11 डॉगी हो जाऐंगे। एनडीआरएफ के कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि इसी सप्ताह उड़ीसा स्थित मुंडली में एनडीआरएफ की बटालियन से चार डॉगी गाजियाबाद आएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें