फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में 22 मार्च को कथक महोत्सव का आयोजन, नोएडा समेत कई जगहों के छात्र लेंगे हिस्सा

Mon, 04 Mar 2024 04:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

कार्यशालाओं में विभिन्न स्कूलों के 1500 के करीब छात्रों ने भागीदारी ली। साथ ही अधिक से अधिक प्रतिभाओं को मंच देने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
जीबी यूनिवर्सिटी में कथक महोत्सव का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा संचालित पंडित बिरजू महाराज कथक संस्थान और अंजना वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में 22 मार्च को कथक महोत्सव का आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में हो रहा है। इस महोत्सव के तहत कार्यशालाएं आयोजित की गईं और अब उनका प्रदर्शन होगा। जिसमें नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा के छात्रों की भागीदारी रहेगी।

विज्ञापन


अंजना वेलफेयर सोसाइटी विगत 12 वर्षो से निरंतर प्रयासरत है कि एक ऐसा मंच हो जिससे युवा कलाकार जुड़ें। साथ ही भारत की संस्कृति को जानें ताकि जीवन में भटकाव नहीं हो। आगामी 22 मार्च को कथक महोत्सव में नोएडा और गाजियाबाद के 10-12 विद्यालय के छात्र प्रतिभागिता करेंगे।

विशेष सचिव, राकेश चंद्र शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग प्रयासरत है कि हम ऐसे बच्चों को भारतीय कला एवं संस्कृति से जोड़े जो इसमें रुझान भी रखते हैं साथ ही साथ वह इसमें अपना भविष्य भी देख सकें। क्योंकि भारतीय कला संस्कृति से जोड़कर युवाओं का बौद्धिक विकास भी संभव है जो कि उनको शिक्षा में भी सफलता देता है ताकि एक विकसित भारत का निर्माण हो सके।
विज्ञापन

 
गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के कुलपति, रविन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि यह हर्ष की बात है कि अंजना वेलफेयर सोसायटी और संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को शास्त्रीय संगीत और नृत्य से जोड़ रही है। यह कदम सराहनीय है, इसलिए हमने अपने विश्वविद्यालय और छात्रों को भी संस्था के साथ जोड़ा है, क्योंकि अब ये हमारी शिक्षा प्रणाली का भी हिस्सा है। 22 मार्च को होने वाले कथक महोत्सव में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियो के लिए संस्था ने कार्यशालाओं का आयोजन किया और प्रदर्शन भी कर रहे है।

अंजना वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष, मनीष कुलश्रेष्ठ ने कहा कि संस्था विगत 12 वर्षो से अपने प्रयासों द्वारा शास्त्रीय संगीत और नृत्य को युवाओं तक पहुंचाने के साथ ही साथ कला उनके जीवन में जीविकोपार्जन का भी साधन बने इसके लिए विगत दिनों में नोएडा ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद इत्यादि शहरों में कथक की कार्यशालाओं का आयोजन किया। इन कार्यशालाओं में विभिन्न स्कूलों के 1500 के करीब छात्रों ने भागीदारी ली। संस्था अधिक से अधिक प्रतिभाओं को मंच देने की कोशिश कर रहे हैं और युवा कलाकारों के लिए एक ऐसे मंच की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें वह अपनी कला की अभिव्यक्ति के साथ-साथ अपने आप को कला के क्षेत्र में रोजगार के साथ स्थापित करें। इसके लिए उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग का सहयोग मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें