फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बच्ची के जन्म के दौरान मां के पेट में छोड़ा तौलिया, ऐसे हुआ खुलासा

Thu, 29 Mar 2018 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kasturba hospital
विज्ञापन

मध्य दिल्ली के कस्तूरबा अस्पताल डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बच्चा होने के दौरान किए गए ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने महिला के पेट में तौलिया छोड़ दिया।

विज्ञापन


महिला की तबीयत बिगड़ी तो उसे दवा देकर टरका दिया। पति पीड़िता पूजा शर्मा (30) को लेकर एलएनजेपी अस्पताल पहुंचा तो वहां डॉक्टरों की लापरवाही का पता चला।

इधर महिला के पेट में संक्रमण हुआ और उसकी आंतें गल गई। इमरजेंसी में महिला का ऑपरेशन किया गया। फिलहाल पूजा की हालत स्थिर है।

जामा मस्जिद थाना पुलिस ने छानबीन के बाद कस्तूरबा अस्पताल के चार डॉक्टरों व एक टेक्नीशियन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर होगा ऑपरेशन

पुलिस के मुताबिक पूजा परिवार के साथ गली राज उग्रसेन, बाजार सीताराम स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रहती है। इसके परिवार में पति योगेश शर्मा व तीन बच्चे हैं।

गत 2 फरवरी को योगेश ने पूजा को प्रसव पीड़ा के बाद जामा मस्जिद स्थित कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले ही दिन ऑपरेशन के बाद पूजा ने एक बेटी को जन्म दिया।

ऑपरेशन के बाद लगातार पूजा के पेट में दर्द रहने लगा। इधर दर्द अधिक होने पर योगेश पूजा को कस्तूरबा अस्पताल ले गया, जहां उसे दवाई देकर भेज दिया। लेकिन दर्द कम होने के बाजाए बढ़ गया।

पत्नी की हालत बिगड़ती देखकर योगेश 15 फरवरी को उसे एलएनजेपी अस्पताल ले गया। इमरजेंसी में टेस्ट, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड करने पर पता चला कि पूजा के पेट में कुछ कपड़ा है। उसकी वजह से उसके पेट में पस पड़ गई है।

फौरन अगले ही दिन पूजा का ऑपेरशन कर कपड़ा निकाला गया। पूजा की आंते गल चुकी थी।छ कई दिनों तक पूजा की हालत नाजुक बनी रही। छह मार्च को अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई।

इधर डॉक्टरों का कहना है कि उसका दुबारा ऑपरेशन किया जाना है। योगेश की शिकायत पर जामा मस्जिद थाना पुलिस ने डॉ. रमन, डॉ. शोभिका, डॉ. प्रिया, डॉ. एसएन अनुराधा और टेक्नीशियन रविंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें