फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में चिल्लाने पर कश्मीरी छात्रों की पिटाई

Thu, 05 Jun 2014 12:50 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-58 दुहाई स्थित एचआर इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनालॉजी केहॉस्टल में मंगलवार रात 11.30 बजे बाथरूम में एक छात्र करंट लगने से चिल्लाया था। कश्मीरी छात्रों ने बताया कि साथी के चिल्लाने पर वे तुरंत वहां पहुंचे और उसे रूम में ले गए।
विज्ञापन


इसी बीच बीटेक थर्ड-फोर्थ ईयर के छात्र भी आ गए। आरोप है कि छात्र के चिल्लाने से नाराज होकर सीनियर्स ने उन लोगों को लात-घूंसों और रॉड से बुरी तरह पीटा। सीनियर्स ने अभद्रता करने के साथ ही उन पर पाकिस्तानी समर्थक बोलने का आरोप लगाया। छात्रों ने कहा कि भारतीय नागरिकता और दस्तावेज होने के बावजूद उन पर पाकिस्तानी समर्थक होने के कमेंट किए गए।

पीड़ितों ने बताया कि शिकायत लेकर वे वार्डन के रूम पर पहुंचे। वहां कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इस पर कॉलेज प्रबंधन को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। इससे गुस्साए छात्रों ने बुधवार शाम कैंपस में हंगामा काटा और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कश्मीरी छात्रों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को शांत कराया। उधर, छात्रों ने पुलिस को लिखित में शिकायत देने से इंकार किया। हंगामे के बाद हरकत में आए कॉलेज प्रबंधन ने कमेटी बिठाकर जांच शुरू कर दी। कश्मीरी छात्रों ने इससे पहले चार बार और सीनियर्स द्वारा पिटाई करने और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया।

छात्रों की शिकायत पर दोषियों को चिह्नित कर लिया गया है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कुछ लोगों द्वारा बेवजह मामले को तूल देने का आरोप भी लगाया। - अतुल भूषण, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, एचआरआईटी
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें