फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी हैकर शाहिद मल्ला व आदिल हुसैन ने खोले कई राज , आईएसआई के लिए चला रहे थे भारत विरोधी अभियान

Sun, 29 Apr 2018 05:03 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
hackers
विज्ञापन

विज्ञापन

कश्मीरी हैकर शाहिद मल्ला व आदिल हुसैन तेली ने खुलासा किया है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के कहने पर सोशल मीडिया पर भारत विरोधी अभियान चला रहे थे। इनके दो हैंडलर अमीर मुजाफिर व फैजल पाकिस्तानी निवासी हैं और दुंबई में बैठे हैं। ये दोनों ही उन्हें निर्देश देते थे। आदिल व शाहिद का आईएसआई से भी लिंक है। आरोपी साबित करना चाहते थे कि हैकिंग के मामले में भारत से ज्यादा मजबूत पाकिस्तान है। शुक्रवार रात दोनों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी भारतीय साइट को हैक करने के बाद उस पर मैसेज छोड़ते थे, जिसमें भारत विरोधी काफी बातें लिखी जाती थीं। इन्होंने एनजीटी की साइट भी हैक की थी। ये हैक साइट पर अपना नाम व पाकिस्तान के साइट हैक करने वाले गिरोह थर्ड आइज का नाम लिखते थे। ये वर्ष 2014 से भारत विरोधी अभियान चला रहे थे।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में ये मिलिट्री इंटेलीजेंस जम्मू-कश्मीर के रडार पर आए। इसके बाद मिलिट्री इंटेलीजेंस व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच शुरू की था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा व इंस्पेक्टर केपी शाह की टीम ने शाहिद मल्ला व आदिल हुसैन को पंजाब के अलग-अलग शैक्षिक संस्थानों से 26 व 27 अप्रैल की रात गिरफ्तार किया था।  

स्पेशल सेल के अधिकारियों के अनुसार, इनके खाते में पाक समेत कई देशों से ई-पेमेंट गेटवे के जरिए पैसा आता था। दुबई में बैठे आकाओं के इशारे पर ही ये काम करते थे। ये कश्मीरी युवकों को भी गुमराह कर रहे थे। 
विज्ञापन


फोन हैक करने के लेते थे पांच हजार रुपये
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने हैकिंग के अपने रेट तय कर रखे थे। ये फोन को हैक करने के पांच हजार रुपये, फेसबुक पेज हैक करने के एक हजार रुपये लेते थे। पुलिस जांच कर रही है कि इनके खाते में किन-किन देशों से कितना, कब-कब और किस रूट से पैसा आया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें