फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time: सजनियों को कब होंगे चांद के दीदार, यहां जानें चंद्रमा निकलने का सही समय

Tue, 31 Oct 2023 10:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी के तमाम मंदिरों में करवा चौथ की व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए व्यापक तैयारी की गई है। मंदिरों में महिलाओं की पूजा अर्चना कराने एवं कथा सुनाने के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं को इस बार चंद्र देवता सूर्यास्त होने के करीब करीब ढ़ाई घंटे बाद झलक दिखाएंगे। लिहाजा महिलाओं को चांद के निकलने का पता करने की बार-बार छत पर जश नहीं पड़ेगा। करवा चौथ के मौके पर बुधवार को सजनियों को रात आठ बजकर 15 मिनट बजे पर चांद के दीदार होंगे।

विज्ञापन


राजधानी के तमाम मंदिरों में करवा चौथ की व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए व्यापक तैयारी की गई है। मंदिरों में महिलाओं की पूजा अर्चना कराने एवं कथा सुनाने के विशेष इंतजाम किए गए हैं। बद्री भगत झंडेवाला देवी मंदिर में पूजा करने और कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं के आने की संभावना है। यहां दो दिन तक करवा चौथ की तैयारी के लिए महिलाओं को मेहंदी लगाई गई।

इसके अलावा मंदिर में पूजा करने व कथा सुनने के लिए आने वाली महिलाओं को श्रृंगार का सामना दिया जाएगा। मंदिर के प्रवक्ता नंदकिशोर सेठी ने बताया कि करवा चौथ व्रत की पूजा शाम छह बजे कराई जाएगी। इसके बाद कथा सुनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें