कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की तारीफ की है। कुमारस्वामी देश की राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कामों से काफी प्रभावित हैं।
आपको बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे के धुर-विरोधी हैं। कांग्रेस लगातार दिल्ली सरकार के काम-काज को लेकर सवाल उठाती रहती है।
ऐसे में कांग्रेस के सहयोग से मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल की तारीफ की है। सीएम एचडी कुमारस्वामी ने अपने अधिकारियों को केजरीवाल सरकार से सीख लेने को कहा है।
कुमारस्वामी ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में लागू की गई व्यवस्था से काफी प्रभावित हुए हैं, उन्होंने अपने अधिकारियों को सीखने की सलाह दी है। सीएम कुमारस्वामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कर्नाटक में भी शिक्षा व्यवस्था में तेजी से सुधार होना चाहिए।