फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में भीड़ ने नाबालिग को पीट-पीटकर मार डाला, मृतक पर था चोरी का शक

Tue, 04 Sep 2018 02:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
भलस्वा डेयरी के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार तड़के चोर होने के शक में 16 साल के लड़के की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उसके शव को गली में फेंक दिया गया। लड़के पर चोरी के इरादे से घर में घुसने का आरोप है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दो सगे भाइयों सहित तीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान नंदकिशोर, राजकिशोर और त्रिवेणी के रूप में हुई है।  जबकि देशराज, संतलाल और सोहन लाल की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। 

 जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि मृतक 15 दिन पहले ही बिहार के डुमरिया गांव से दिल्ली आया था और चाचा के पास रह रहा था। सोमवार रात वह मेला देखने गया, लेकिन वापस नहीं आया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मंगलवार सुबह उसके चाचा को वह घर से दो सौ मीटर दूर गली में अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। वहीं लड़के  का पैंट पड़ोसी के मकान के गेट पर रखा था।  

लड़के को तुरंत घायल अवस्था में इलाज के लिए पास के अस्पताल में लेे जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई थी। सूचना मिलने पर पुुलिस ने लड़के के शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच में पता चला कि लड़के को पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों नंदकिशोर और राजकिशोर के परिवार वालों ने चोर होने के शक में उसकी पीट-पीट कर हत्या की है। पुलिस ने पीड़ित का मोबाइल भी पड़ोसी के छत से बरामद कर लिया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें