फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह के कारण हुआ कड़कड़डूमा शूटऑउट

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़कड़डूमा शूटआउट के लिए नाबालिग आरोपियों ने मुंगेर (बिहार) से मंगाए अवैध हथियारों का इस्तेमाल किया था। इस वारदात के पीछे छैनू गैंग के नजदीकी लड़के का प्रेम विवाह व जेल की रंजिश वजह रही। शूटआउट के साजिशकर्ताओं ने यह खुलासा पुलिस पूछताछ में किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शूटआउट के मास्टर माइंड अब्दुल नासिर समेत तीन आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। दिल्ली पुलिस ने शूटआउट मामले में वांटेड तीन अपराधियों अब्दुल नासिर, शिव शक्ति उर्फ भोला उर्फ नायडू और शाहरुख को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों से जेल में पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पूछताछ में तीन नए नामों का खुलासा किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आरोपियों का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

यह लोग यूपी के अमरोहा व बुलंदशहर जिलों के रहने वाले हैं

पुलिस की पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने अकिल, आजीम उर्फ बंटी व सलमान के साजिश में शामिल होने का खुलासा किया। यह लोग यूपी के अमरोहा व बुलंदशहर जिलों के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश कर दस दिन का रिमांड मांगा। पुलिस ने आरोपियों का रिमांड मांगते हुए कहा कि इस हमले की साजिश अब्दुल नासिर, शिव शक्ति व शाहरुख ने जेल में रची थी।

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि सीलमपुर इलाके में एक गैंग इरफान उर्फ छैनू, अफजाल व अकील का है, तो दूसरा इबले हसन, हाशिम बाबा, नासिर व इरफान का है।
विज्ञापन

एक लड़की का दूसरे गैंग के लड़के से प्रेम विवाह था

इन दोनों गैंग में पुरानी दुश्मनी है। इस दुश्मनी का कारण इबले हसन गैंग की ओर की लड़की से इरफान छैनू गैंग के जानकार लड़के का प्रेम विवाह है। कोर्ट में पुलिस ने कहा कि जेल में छैनू ने शिव शक्ति की पिटाई की थी, जिससे वह खुंदक खाए हुए था।

शिव शक्ति ने नासिर का सहारा लिया, जोकि शाहरुख को जानता था। शाहरुख ने कहा कि उसका नाबालिग भाई उसके साथ एक मर्डर कर चुका है और वह इसके नाबालिगों की टीम तैयार कर सकता है।

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि इस तरह इन गिरफ्तार आरोपियों ने अकील, आजिम व सलमान के साथ मिलकर हमले की साजिश रची और उसे चार नाबालिग आरोपियों से 23 दिसंबर, 2015 को अंजाम दिलवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें