नई दिल्ली। शितो र्यू कराटे इंडिया की ओर से रविवार को कराटे पुरस्कार समारोह, एडवांस कराटे प्रशिक्षण सेमिनार और बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शितो र्यू कराटे इंडिया के तकनीकी निदेशक शिहान गणेश कुमार के निर्देशन में हुआ।
खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में कौशल का आकलन किया गया। प्रशिक्षण सेमिनार में कराटे की तकनीकों, आत्मरक्षा के तरीकों और अनुशासन से जुड़ी जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि सरोज खत्री समेत सेंसई अख्तर, विजय कुमार साहू, सुनील कुमार असोलिया, विशाल गौतम, रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे। शितो र्यू कराटे इंडिया के अध्यक्ष शिहान मोहम्मद औरंगजेब ने सभी का आभार जताया। संवाद