फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP और केजरीवाल के घोटाले के दस्तावेजों की प्रदर्शनी लगाएंगे कपिल मिश्रा

Mon, 29 May 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Kapil Mishra
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने रविवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर हमला बोला है। कपिल मिश्रा का आरोप है कि दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के 300 करोड़ रुपये के घोटाले में केजरीवाल व जैन के शामिल होने के सबूत हैं। इसके अलावा दूसरे घोटालों का खुलासा हो चुका है। बावजूद इसके दोनों ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन


 मिश्रा के मुताबिक, अब इसे जनता के बीच ले जाना है। शनिवार तीन जून को शाम पांच बजे कॉस्टीट्यूशन क्लब में सभी दस्तावेजों की एक प्रदर्शन लगायी जायेगी। इसे देखकर आम लोग खुद ही केजरीवाल से सवाल करेंगे।कपिल मिश्रा ने रविवार को इस बारे में एक ब्लॉग लिखा है। इसमें मिश्रा ने कहा है कि शनिवार को 300 करोड़ रुपये के घोटाले के दस्तावेज सार्वजनिक करने के अलावा आप नेताओं के विदेश दौरों, पार्टी के चंदे में हेरा-फेरी समेत दूसरे कई घाटालों का दस्तावेज सार्वजनिक कर चुका हूं।

 मिश्रा के मुताबिक, सभी मामले गंभीर हैं। लेकिन अरविंद केजरीवाल समेत उनकी सरकार के किसी मंत्री या पार्टी के जिम्मेदार नेता ने कोई गंभीर जवाब नहीं दिया है। कपिल मिश्रा ने कहा कि यह वही केजरीवाल हैं, जिन्होंने असीम अहमद खान को 2 मिनट की ऑडियो क्लिप के आधार पर मंत्री पद से हटा दिया था। मिश्रा का दावा है कि आज असीम अहमद पर हुई कार्रवाई से 1000 गुना ज्यादा प्रमाण केजरीवाल व उनके मंत्री के खिलाफ हैं। लेकिन अब इमानदारी की परिभाषा बदल चुकी हैं। आज जो जेल से बाहर है वो सब ईमानदार हैं।
विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने कहा कि मिस कॉल अभियान से अभी तक जनलोकपाल आंदोलन व इंडिया अगेंस्ट करेप्शन के एक लाख से ज्यादा लोग जुड़ चके हैं। ऐसे में फैसला लिया गया है कि सारे घोटालों का सबूत जनता के बीच रखा जाये। इसकी शुरुआत शनिवार को होगी। केजरीवाल के खिलाफ उजागर किये गये सभी घोटालों के दस्तावेज की एक प्रदर्शनी कॉस्टीट्यूशन क्लब में लगायी जायेगी। आम लोग दस्तावेज देखकर खुद ही बोलना शुरू कर देंगे। साथ ही इस दौरान आगे की रणनीति तैयार की जायेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें