फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद पर हुए हमले पर बोले कपिल-हमलावर मोहल्ला क्लीनिक का मेंबर, ACB पहुंचे कपिल

Thu, 11 May 2017 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kapil mishra
विज्ञापन
बुधवार से अनशन पर बैठे कपिल मिश्रा दिल्ली में केजरीवाल सरकार के दौरान हुए टैंकर घोटाले की शिकायत करने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) जा रहे हैं। इससे पहले खुद पर हुए हमले पर बोलते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि हमलावर मोहल्ला क्लीनिक का सदस्य है, जबकि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने उसे बीजेपी का सदस्य बताया है।
विज्ञापन


विदेश दौरों की जानकारी के बारे में कपिल मिश्रा ने कहा कि अबतक इस केजरीवाल जी ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। मैं उनसे सिर्फ उन पांच नेताओं (पांच पांडवों) के बारे में जानकारी चाहता हूं जिन्होंने विदेशी दौरे किए। कपिल ने ये भी कहा कि वो आज 12 बजे एसीबी के दफ्तर बयान दर्ज कराने जाएंगे।

इसके साथ ही कपिल मिश्रा ने ये भी कहा कि वो आज टैंकर घोटाले से जुड़ी नई जानकारी भी एसीबी को देंगे। कपिल ने रविवार को भी कुछ बड़े खुलासे करने की बात पत्रकारों से कही।
विज्ञापन
Will go to ACB at 12 noon today, and divulge more details in the Water Tanker scam: Kapil Mishra pic.twitter.com/13OM6gcNc2 — ANI (@ANI_news) May 11, 2017
I will continue to sit on hunger strike till details of international travel expenses of five AAP leaders are shared: Kapil Mishra pic.twitter.com/011ika2mk4 — ANI (@ANI_news) May 11, 2017

हमलावर अंकित भारद्वाज ने खुद को बताया आप कार्यकर्ता

कप‌‌िल म‌िश्रा का हमलावर ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
अनशन पर बैठे आप के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा पर बुधवार शाम एक शख्स ने हमला कर दिया। उसकी पहचान अंकित भारद्वाज के रूप में हुई है। मामले में एफआईआर दर्ज कर अंकित से पूछताछ की जा रही है।

खुद को आप का कार्यकर्ता बताते हुए अंकित ने दावा किया कि मिश्रा ने पार्टी के साथ धोखा किया है। इससे आहत होकर उसने हमला किया है। वहीं, कपिल मिश्रा ने अपने समर्थकों से कहा है कि इस तरह के हमले होते रहेंगे लेकिन अगर किसी ने हमलावर पर हाथ उठाया तो वह पानी भी छोड़ देंगे।

उधर, कपिल मिश्रा के समर्थकों ने हमलावर की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। भारद्वाज को हिरासत लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। दूसरी तरफ आप ने हमलावर को भाजपा का कार्यकर्ता बताया जबकि दिल्ली पुलिस उसे आप कार्यकर्ता बता रही है।

कब और कैसे हुआ हमला

कप‌‌िल म‌िश्रा का हमलावर ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
वाकया बुधवार शाम करीब 5.30 बजे का है। अनशन पर बैठे मिश्रा से मुलाकात करने लोग पहुंच रहे थे। चिकित्सक मिश्रा की सेहत की बारे में जानकारी ले रहे थे। इसी बीच अंकित भारद्वाज नामक शख्स मिश्रा के नजदीक पहुंचा।

मिश्रा के मुताबिक, युवक ने अचानक हमला बोल दिया। नजदीक खड़े एक समर्थक ने काफी मशक्कत के बाद उसे हटाया। बाद में लोग उसे खींचकर मंच से दूर ले गए। भीड़ के बीच भारद्वाज ने मीडिया को बताया कि वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है।

मिश्रा ने आप व उसके कार्यकर्ताओं के साथ धोखा किया है। इससे आहत होकर वह खुद मिश्रा के पास आया और हमला किया। उधर, कपिल का कहना है कि उनके अनशन से पार्टी में दो-चार लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

आप ने बताया अंकित को भाजपा कार्यकर्ता

​इस तरह के हमले होते रहेंगे। लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने समर्थकों को सलाह दी कि किसी भी हालत में हिंसा नहीं करनी है। अगर किसी ने भी हिंसा की तो वह पानी भी छोड़ देंगे।

इससे पहले बुधवार सुबह अनशन पर बैठते वक्त कपिल मिश्रा ने दावा किया था कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने विदेश से एक फोन कॉल आने की भी बात की थी। फोन नहीं उठाने पर व्हाट्सऐप पर धमकी भरा संदेश आया।

आप ने कपिल पर हमला करने वाले को भाजपा युवा मोर्चा से जुड़ा बताया। वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि अभी तक जो जानकारी मिल रही है, उसके हिसाब से भारद्वाज भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी से जुड़ा है।

इसके लिए उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ अंकित के फोटो भी अपने मोबाइल पर दिखाए। इससे साबित होता है कि आप और दिल्ली सरकार को बदनाम करने के लिए बड़े पैमाने पर साजिश रची गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें