फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार विश्वास के घर में नहीं मिली एंट्री तो 1 घंटे तक घर के बाहर ही बैठे रहे कपिल मिश्रा

Sun, 11 Jun 2017 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
कुमार व‌िश्वास के घर के बाहर बैठे कप‌िल म‌िश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कभी कुमार विश्वास के करीबी कहे जाने वाले और आम आदमी पार्टी से बर्खास्त किए गए पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा आज व‌िश्वास से मिलने उनके घर पहुंचे। यहां पहुंचकर लगभग एक घंटे तक उन्होंने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। कप‌िल म‌िश्रा रव‌िवार द‌िन में करीब 1 बजे व‌िश्वास के घर पहुंचे।
विज्ञापन


विश्वास से मिलने उनके घर पहुंचे मिश्रा उनसे नहीं मिल पाए क्योंकि वह अपने घर पर नहीं थे। विश्वास के पीछे से उनके घरवालों ने कपिल को घर में नहीं घुसने दिया। इस पर कपिल करीब एक घंटे तक विश्वास के घर के बाहर ही बैठे रहे।

कपिल का कहना था कि वह कुमार विश्वास को दिखाने के लिए पेन ड्राइव में भ्रष्टाचार का सबूत लेकर आए हैं। हालांकि कुमार विश्वास उस वक्त घर पर नहीं थे। वह किसी शादी समारोह में भाग लेने बरेली गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमार व‌िश्वास के घर के बाहर बैठे कप‌िल म‌िश्रा - फोटो : अमर उजाला
जानकारी तो यह भी मिली है कि कुमार विश्वास कपिल का फोन भी नहीं उठा रहे। जब उनसे पूछा गया कि क्या कुमार विश्वास का गेट बंद था वो बोले कि गेट बंद होने की बात गलत है। ऐसे तो सोनिया, शीला और कांग्रेस के गेट भी बंद होते हैं।

कपिल ने बताया कि वो सतेंद्र जैन के एम्बुलेंस, दवा, बंसल, बेनामी प्रोपर्टी घोटाला के खिलाफ सबूत लेकर आए हैं। उन्होंने आगे सवाल किया कि कुमार विश्वास बताएं कि वो सबूत पर चुप क्यों हैं। विश्वास बोलें कि सत्येंद्र जैन और केजरीवाल ईमानदार हैं या भ्रष्ट।

कप‌िल म‌िश्रा इस पूरे ड्रामे के बाद करीब 2 बजे व‌िश्वास के घर से न‌िकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें