दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से एक ऐसा गड़बड़ी का मामला सामने आया है जो अस्पताल की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाता है। दरअसल सोनिया प्रजापति(25 वर्ष) नाम की एक महिला का कहना है कि उसने 2 जून को सफदरजंग अस्पताल में एक लड़के को जन्म दिया था लेकिन अस्पताल ने उसे एक लड़की दी है।
सोनिया के इस दावे के बाद अस्पताल प्रशासन पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अब सोनिया और उसके पति को डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है जिसके बाद साफ हो जाएगा कि सोनिया सही कह रही है या अस्पताल।
अस्पताल का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट का नतीजा उनके हक में ही आएगा। सोनिया अब भी सफदरजंग अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में ही है। नम आंखें लिए वो हर दिन बस रिपोर्ट के इंतजार में है और दूसरी मांओं को अपने बच्चों के साथ खेलता देख खुश हो लेती है।