कुमार विश्वास के घर के बाहर बैठे कपिल मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
कभी कुमार विश्वास के करीबी कहे जाने वाले और आम आदमी पार्टी से बर्खास्त किए गए पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा आज विश्वास से मिलने उनके घर पहुंचे। यहां पहुंचकर लगभग एक घंटे तक उन्होंने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। कपिल मिश्रा रविवार दिन में करीब 1 बजे विश्वास के घर पहुंचे।
विश्वास से मिलने उनके घर पहुंचे मिश्रा उनसे नहीं मिल पाए क्योंकि वह अपने घर पर नहीं थे। विश्वास के पीछे से उनके घरवालों ने कपिल को घर में नहीं घुसने दिया। इस पर कपिल करीब एक घंटे तक विश्वास के घर के बाहर ही बैठे रहे।
कपिल का कहना था कि वह कुमार विश्वास को दिखाने के लिए पेन ड्राइव में भ्रष्टाचार का सबूत लेकर आए हैं। हालांकि कुमार विश्वास उस वक्त घर पर नहीं थे। वह किसी शादी समारोह में भाग लेने बरेली गए हैं।