फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल मिश्रा की मां बोलीं- केजरीवाल का आंदोलन झूठा, बेटे को दी BJP में जाने की सलाह

Mon, 08 May 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अन्नपूर्णा मिश्रा-कपिल मिश्रा। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा की मां व पूर्वी दिल्ली नगर निगम की पूर्व मेयर अन्नपूर्णा मिश्रा ने केजरीवाल के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को झूठा करार दिया है। 
विज्ञापन


अन्नपूर्णा मिश्रा ने कहा कि कपिल मिश्रा को मंत्री के पद से हटाने के बाद साबित हो जाता है कि केजरीवाल किस तरह के आदमी हैं। कपिल मिश्रा के भविष्य के बारे में उनकी मां का कहना है कि वो चाहती हैं कि उनका बेटा भी बीजेपी में शामिल हो जाए।      

अन्नपूर्णा मिश्रा ने कपिल मिश्रा के कद को केजरीवाल से बडा बताते हुये कहा कि उनके बेटे पर किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। 

हालांकि, बाद में कपिल मिश्रा ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक सदस्य हैं। आप से उन्हें कोई निकाल नहीं सकता। वह आप में रहेंगे, उनका पार्टी छोडने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें