फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेदांतम प्रोजेक्ट के बिल्डर के खिलाफ एफआईआर की मांग

Sun, 07 May 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सर्किल रेट
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट में वेदांतम परियोजना के बिल्डर की साइट पर फ्लैट खरीदारों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद खरीदार बिसरख कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर बिल्डर पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। खरीदारों का आरोप है कि तीन साल का समय दिए जाने के बावजूद सात सात बीतने पर भी फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया गया है। पुलिस ने निवेशकों को भरोसा दिया कि मामले की जांच के बाद बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई होगी।      
विज्ञापन


बिसरख कोतवाली में दी गई शिकायत में फ्लैट खरीदारों ने कहा है कि वेदांतम परियोजना के बिल्डर ज्योर्तिमय इंफ्राकाम और रेडीकॉन इंफ्राराइस्ट्रक्चर एंड हाउसिंग प्रालि. के प्रोजेक्ट में उन्होंने वर्ष 2010 व 2011 में फ्लैट बुक कराए थे। फ्लैट पर कब्जे के लिए तीन साल का समय दिया गया था। अब सात वर्ष बाद भी उन्हें कब्जा नहीं दिया गया है। 

साइट पर काम अधूरा पड़ा है। बिल्डर से सुलह के प्रयास करने पर खरीदारों को धमकी दी गई है कि अंतिम धनराशि जमा करें, अन्यथा मोटी पेनल्टी वसूली जाएगी या फ्लैट रद कर दिया जाएगा। शिकायतकर्ताओं में गौरव शर्मा, सुजीत कुमार, नौवान अली, रवि दत्त शर्मा, सुनीता श्रीवास्तव, सिद्धार्थ, रवि आदि बड़ी संख्या में खरीदार शामिल थे। 
विज्ञापन


खरीदारों ने मामले की शिकायत  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी कर कार्रवाई की मांग की है। बिसरख कोतवाली प्रभारी विनोद पांडे ने बताया कि खरीदारों की शिकायत मिली है। जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें