फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल मिश्रा का केजरीवाल सरकार पर फिर हमला, ऑटो चालकों को ऐसे दिया जा रहा धोखा

Mon, 24 Jul 2017 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उपराज्यपाल को लिखा पत्र, की मांग, दस हजार ऑटो परमिट जारी करवायें उपराज्यपाल 
ऑटो चालकों को दिल्ली सरकार ने दिया धोखा: कपिल मिश्रा      
-उपराज्यपाल को लिखा पत्र, की मांग, दस हजार ऑटो परमिट जारी करवायें उपराज्यपाल      
   
विज्ञापन
kapil mishra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री ने दिल्ली के ऑटो चालकों के साथ धोखा दिया है। ऑटो परमिट से जुड़े मामले में दिल्ली सरकार चालकों से लगातार झूठ बोल रही है।
विज्ञापन


वहीं, सीएनजी टेस्टिंग के नाम पर उन्हें लूटा जा रहा है। कपिल मिश्रा ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को इस बारे में पत्र लिखकर दिल्ली में दस हजार ऑटो परमिट जारी कराने की मांग की है।
    
कपिल मिश्रा का कहना है कि दिल्ली सरकार बीते ढाई साल से ऑटो टैक्सी ड्राइवर्स को लगातार झूठ बोल रही है। ऑटो चालक शिकायत करते हैं कि वायदा पूरा करने की जगह उन्हें लूटा जा रहा है।
विज्ञापन


कपिल मिश्रा के मुताबिक, हाई कोर्ट के दबाव में सरकार ने दस हजार ऑटो परमिट देने का निर्णय हुआ था। इसकी लिस्ट भी जारी की गई। लेकिन अभी तक परमिट के आबंटन पर रोके रखा गया है। कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया है कि परमिट आबंटन की प्रकिया को रोकने के लिए मोटी रकम वसूली जा रही है।

कपिल मिश्रा ने आगे लिखा है कि पहले चालकों को ऑटो टैक्सी सिलेंडर टेस्टिंग के लिए पहले 500 से 600 रुपये देने पड़े थे। लेकिन अब सीएनजी सिलेंडर टेस्टिंग के नाम पर 2500 रुपये वसूले जा रहे हैं।

कपिल मिश्रा ने उपराज्यपाल से मांग की है कि वह इस मामले में दखल देते ऑटो परमिट जारी करने का सरकार को निर्देश दें। इससे हजारों लोगों की रोजी-रोटी का संकट दूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें