इस हमले के बाद कपिल मिश्रा ने कहा कि वह सदन में केजरीवाल के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलना चाहते थे लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया। उन्होंने कहा,'जब मैंने अपनी बात कहनी चाही तो विधानसभा में मदन लाल और जरनैल सिंह ने मुझे मारा-पिटा। ऐसा पहली बार हुआ है जब सदन में विधायकों ने मुझे मारा है।'
कपिल मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी ही इशारे पर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मुझे मारा-पीटा है। उन्होंने कहा,'मेरे साथ हाथापाई की गई और केजरीवाल के गुंडों ने मेरी छाती में लात-घूंसे मारे। मेरे हाथ में चोट आई है। इसमें मदन लाल, जरनैल सिंह और अमानततुल्ला भी शामिल थे।'
हालांकि कपिल मिश्रा ने कहा कि वो केजरीवाल के गुंडों से नहीं डरते। उनका आरोप है कि यह सब देखने के बावजूद सत्येंद्र जैन और मुख्यमंत्री केजरीवाल सदन में हंस रहे थे।