फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल मिश्रा का आरोप, सिसोदिया के कहने पर AAP विधायकों ने किया मुझ पर हमला

Wed, 31 May 2017 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
कपिल मिश्रा
विज्ञापन
विवादों में आए आप से निष्काषित विधायक कपिल मिश्रा को बुधवार को विधानसभा में बेहद शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। सदन में बहस के दौरान आप विधायकों ने उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


असल में दिल्ली सरकार ने आज जीएसटी पर एक दिन का विशेष अधिवेशन बुलाया था। इस दौरान कपिल मिश्रा ने पांच मिनट के लिए बोलने का समय मांगा था। जैसे ही वो बोलने के लिए खड़े हुए आप विधायकों ने उनका विरोध करना शुरु कर दिया। 

इस दौरान कपिल मिश्रा और सदन में मौजूद विधायकों के बीच बहस इतनी तीखी हो गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हालांकि इसके तुरंत बाद ही कपिल मिश्रा को सदन से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन


सदन के बाहर निकलने पर कपिल मिश्रा ने बताया कि उन पर आप विधायकों ने लात-जूतों से हमला किया जिससे उनके सीने और शरीर के अन्य अंगों पर भी चोट आई है।

कपिल का आरोप है कि जैसे ही वो बोलने के लिए उठे पांच-सात विधायकों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें पीटना शुरु कर‌ दिया। 
  #WATCH Kapil Mishra marshalled out of Delhi Assembly after a scuffle broke between him and other Aam Aadmi Party MLAs pic.twitter.com/fCprHosxhr — ANI (@ANI_news) May 31, 2017
विज्ञापन

रामलीला मैदान में बुलाया विधानसभा का सत्र

कप‌िल म‌िश्रा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को पत्र लिखकर रामलीला मैदान में जनता के बीच विधानसभा सत्र बुलाने की मांग रखी थी। 

यह सत्र कालेधन, हवाला के सबूतों को जनता के बीच रखने और मुख्यमंत्री केजरीवाल से इस पर जवाब देने के लिए बुलाने को कहा गया है। कपिल ने चिट्ठी के आखिरी में इस प्रस्ताव को 31 मई को बुलाए गए विधानसभा सत्र में रखने के लिए भी समय मांगा था।
  
कपिल ने चिट्ठी में लिखा कि आपसे निवेदन है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनके मंत्री सतेंद्र जैन के भ्रष्टाचार में, हवाला लेन देन, कालेधन, विदेशी यात्राओं जैसे गंभीर मुद्दों पर विधानसभा के एक विशेष सत्र का आयोजन किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि विधानसभा का सत्र जनता के बीच लगना चाहिए। उनका निवेदन है इन गंभीर मुद्दों पर एक विशेष सत्र रामलीला मैदान में बुलाया जाना चाहिए। कपिल ने चिट्ठी में मांग की है कि इसके लिए व्हिप की बाध्यता को भी खत्म किया जाना चाहिए। 

वह इन मामलों में जनता के सामने सारे सबूत रखेंगे। उन्हें लगता है कि अगर अरविंद केजरीवाल ईमानदार हैं और सतेंद्र जैन पर भरोसा है तो वह इस प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार कर लेंगे। 

उस समय वोटिंग के दौरान व्हिप की बाध्यता खत्म कर दी जाए। कपिल ने केजरीवाल की किताब स्वराज का जिक्र करते हुए लिखा है कि उस किताब में भी व्हिप की आलोचना की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें