फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल बोले- केजरीवाल-जैन दोनों भ्रष्टाचारी, अब करेंगे स्वास्थ्य विभाग के घोटालों का खुलासा

Sat, 27 May 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कपिल मिश्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर निशाना साधा है। मिश्रा का कहना है कि जैन से फिलहाल केजरीवाल नाराज होने का दिखावा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने अपने एक ट्वीट में लिखा है कि उऩ्हें स्वास्थ्य मंत्रालय के तीन बड़े घोटालों की जानकारी मिली है। 2-3 दिन में जनता के सामने रखूंगा। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में अरविंद केजरीवाल सीधेर तौर पर शामिल हैं। इस मामले में पुलिस में जा कर मामला भी दर्ज करवाऊंगा। 

केजरीवाल व जैन को एक बताते हुए मिश्रा ने आरोप लगाया कि दोनों हर भ्रष्टाचार में बराबर के साझीदार हैं। केजरीवाल को न सिर्फ जैन के सभी घोटालों की जानकारी है, बल्कि वह खुद भी इसमें भागीदार हैं।  
विज्ञापन

  अस्पतालों में दवाईंयां क्यों नहीं? 3 MAJOR scams of Health Ministry will be exposed in 2-3 days. Direct involvement of AK. — Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 26, 2017

  सत्येंद्र के हटने पर AK को हटना ही पड़ेगा। ये नौटंकी इस बार नहीं चलेगी। — Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 26, 2017

  सत्येंद्र के हर घोटाले भ्रष्टाचार की AK को ना केवल जानकारी थी बल्कि खुद सहभागी। अब दूरी दिखाने की कोशिश। ईमानदारी का सर्टिफिकेट expired? — Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 26, 2017

  AK को बचाने के लिए दिखाया जाएगा कि सत्येंद्र जैन से AK नाराज। AK और सत्येंद्र एक है। सत्येंद्र के सभी अपराधों में AK बराबर के हिस्सेदार। — Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 26, 2017

     
कपिल मिश्रा ने तंज कसा कि ईमानदारी के सर्टिफिकेट की वैधता खत्म हो गई है। जैन के जल्द मंत्री पद से हटने के बाद केजरीवाल को भी अपनी गद्दी छोड़नी होगी। मिश्रा ने सवाल किया कि अस्पतालों में दवाइयां क्यों नहीं है। मिश्रा ने एक-दो दिनों में स्वास्थ्य विभाग के तीन बड़े घोटाले उजागर करने की चेतावनी भी दी। इसमें सीधे तौर पर अरविंद केजरीवाल जुड़े हुए हैं। इस मामले में मिश्रा ने एफआईआर कराने की भी बात कही। 

दूसरी तरफ कपिल मिश्रा के आरोपों को आप नेता भाजपा की साजिश बता रहे हैं। पार्टी इस बारे में कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर रही है। हालांकि, पार्टी का कहना है कि मंत्री पद जाने की वजह से कपिल का मन अशांत हो गया है। इससे आप को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें