फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल मिश्रा बोले- आप के हवाला से लिंक, विदेश यात्राओं की जानकारी जल्द करेंगे सार्वजनिक

Wed, 24 May 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कप‌िल म‌िश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व मंत्री सत्येंद्र जैन पर हमला बोला। मिश्रा का आरोप है कि जैन की कंपनी ने भारत सरकार को आधिकारिक तौर पर बताया है कि उनके पास हवाला से पैसा आया। जबकि ऐसी ही कंपनियों ने आम आदमी पार्टी (आप) को चंदा भी दिया। 
विज्ञापन


कपिल मिश्रा का दावा है कि आप नेताओं की रूस यात्रा के लिंक हवाला से जुड़े हैं। कपिल ने यहां तक कहा कि मुख्यमंत्री का नाम अरविंद हवाला केजरीवाल रख देना चाहिए।    
         
कपिल मिश्रा ने मंगलवार को मीडिया के सामने दावा किया कि अगर केजरीवाल आप नेताओं की विदेश यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक नहीं करते, तो वह उसे बाहर लाएंगे। जर्मनी कौन-कौन गया, कितने-कितने दिन और किस-किस से मिला, इसकी जानकारी उनके पास आई हैं। जल्द ही इसे पूरे देश के सामने रखेंगे।    
विज्ञापन

        
कपिल ने कहा कि सत्येंद्र जैन ने केंद्र सरकार की स्कीम में 16 करोड़ रुपये की ब्लैक मनी का खुलासा किया है। इसके बाद भी केजरीवाल अपने मंत्री को ईमानदार बता रहे हैं। वहीं, संजय सिंह की रूस यात्रा पर मिश्रा ने कहा कि इसकी डिटेल एसीबी को दी है। 

दिल्ली सरकार की जांच कमेटी ने कहा था कि नंबर प्लेट गलत क्वालिटी की आ रही है। इसमें नियमों का उल्लंघन किया था। शीतल प्रसाद सिंह इन्हीं कंपनियों से जुड़े रहे हैं। इसी ने संजय सिंह और आशुतोष को विदेशी दौरे कराए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें